दल्ली राजहरा

सोमवार 27 जनवरी 2025

भोज राम साहू 9893765541

क्रीड़ा एवं मनोरंजन परिषद लौह अयस्क खान समूह राजहरा के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम राजहरा में देश के 76 वे गणतंत्र दिवस के उपलक्ष में ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया l इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य महाप्रबंधक आर बी गहरवार थे l कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि के हाथों ध्वजारोहण किया गया l औद्योगिक सुरक्षा बल सीआईएसफ एवं स्कूली छात्रों के द्वारा गणतंत्र दिवस परेड निकाली गई जिसकी मुख्य महाप्रबंधक ने सलामी ली l

 

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नीले आकाश में शान से फहराते हुए तिरंगे को देखकर हम सब गौरवान्वित कर रहे हैं l हमारा देश में 26 जनवरी 1950 का दिन स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया l क्योंकि इस दिन हमारा संविधान लागू हुआ था l भारत एक स्वतंत्र गणराज्य बना l यह संविधान हमें स्वतंत्रता समानता धर्मनिरपेक्षता और न्याय जैसे मौलिक अधिकार प्रदान करता है l हमारा संविधान नगरीकों को ना केवल उनका अधिकार प्रदान करता है बल्कि उनके कर्ताव्य को भी याद दिलाता है l सशक्त राष्ट्र की निर्माण के लिए हमें अपनी अधिकारों की रक्षा ही नहीं करना चाहिए बल्कि अपने कर्तव्य का पालन भी पुरीनिष्ठा के साथ करनी चाहीये l

हमारा देश विकास की यात्रा में स्टील उद्योग जैसे क्षेत्र में भी शामिल है भारत जापान को पछाड़कर दुनिया का दुसरा सबसे बड़ा देश बना है l 1954 में सरकर द्वारा हिंदूस्तान स्टील लिमिटेड की स्थापना की गई थी l 1973 में सेल के रूप में पूर्ण गठन किया गया l स्थापना के पूर्व स्टील उद्योग का लक्ष्य एक मिलियन टन का था जो आज 7 मिलियन टन के लक्ष्य को भी पार कर गया है l इस सफलता के साथ भिलाई इस्पात संयंत्र ने ना केवल देश में बल्कि पूरे विश्व में अलग पहचान बना चुका है l राजहरा खदान समूह लौह अयस्क खनन के क्षेत्र ही नहीं बल्कि भिलाई इस्पात संयंत्र की विकास की नींव है l यहां के खदानों से निकला लौह अयस्क विभिन्न स्टील उद्योग भारतीय रेलवे , रक्षा , अंतरिक्ष जैसे बुनियादी ढांचों के रूप में इस्तेमाल किया जाता है l हमारे लिए गर्व की बात है कि राजहरा की धरती मेहनतकशो , कर्तव्य निष्ठा और कड़ी मेहनत का प्रतीक है l यहां कार्यरत श्रमिकों की योगदान अतुलनीय है l जिनकी मेहनत और निष्ठा से यह खदान दिन-ब-दिन प्रगति कर रहा है l

साथियों इस पावन अवसर पर मैं अपनी ओर से आप सभी को यही कहना चाहूंगा कि कठिन प्रतिस्पर्धा के दौर में अपने अस्तित्व को बनाए रखने के लिए न्यूनतम लागत और शून्य दुर्घटना के लक्ष्य के साथ उच्चतम गुणवत्ता वाले लौह अयस्क का खनन करें l

हम न सिर्फ भिलाई इस्पात संयंत्र के लिए उच्च गुणवत्ता का लौह अयस्क का खनन करते हैं बल्कि आसपास के क्षेत्र का सीएसआर के माध्यम से विकास भी करते हैं l जिसमें स्वास्थ्य शिविर , कंबल वितरण , नलकूप खनन , स्कूल एवं पंचायतों को विभिन्न सामग्री वितरण , सड़क निर्माण , पुल निर्माण, बच्चों को स्कूली सामग्री वितरण जैसे अनगिनत आवश्यक कार्य हमारे द्वारा कराया जाते हैं l

 

लौह अयस्क खदान समूह सिर्फ खनन में ही अग्रणी नहीं बल्की खेलों के क्षेत्र में भी अग्रणी है l डे बोर्डिंग स्कीम के अन्तर्गत प्रतिभावान खिलाडियों को एथलेटिक में राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाता है l आज हम गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं l 76 वी भारतीय गणतंत्र की वर्षगांठ के इस गौरव पूर्ण अवसर पर मैं आपके , परिजनों को पुनः हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देता हूं l

 

 

DAV इस्पात स्कूल , शहीद अस्पताल एवं प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के द्वारा झांकियां निकाली गई l DAV इस्पात संयंत्र स्कूल के द्वारा देश में हो रहे साइबर क्राइम का सजीव चित्रण किया गया उसमें दिखाया गया कि अपराधियों के द्वारा साइबर क्राइम के माध्यम से भोले भाले लोगों के साथ-साथ पढ़े लिखे लोगों को भी आसानी से बेवकूफ बनाकर उसकी बड़ी मेहनत से की गई गाड़ी कमाई को कैसे लूटा जाता है l लूटने के तरीका को भी स्कूली बच्चों के द्वारा सजीव चित्रण किया गया l उसमें दिखाया गया कि लॉटरी का लालच देकर , परिजनों का किडनैपिंग होने का डर , अधिक मुनाफा होने का लालच दिखाकर साथ ही कई विभिन्न डिजिटल अरेस्ट का लालच डर दिखाकर भी लूटा जा रहा है l उससे बचने के उपाय भी बच्चों के द्वारा झांकी के माध्यम से नाटक कर बताया गया

 

 

दूसरी ओर शहीद अस्पताल के द्वारा देश में फैलने वाली सबसे खतरनाक बीमारी में से एक टीवी के बारे में भी झांकी और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बताया गया कि टीवी जैसे बीमारी में लापरवाही कर बढ़ाने की कोशिश ना करें l सही और उचित इलाज कर परहेज और नियमित दवाई खाने से या ठीक हो सकता है l टीवी का इलाज सरकार द्वारा विभिन्न चयनित अस्पतालों में निशुल्क किया जाता है तथा उसकी दवाई भी निशुल्क दी जाती है l धूम्रपान से बचने के लिए भी अस्पताल की ओर से अपील की गई उनके इस अपील को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ l

तीसरी झांकी के रूप में प्रजापिता ब्रह्मा ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका पूर्णिमा बहन जी के द्वारा लगाया गया l जिसमें राष्ट्र की नवनिर्माण में उनकी भूमिका को बताया गया भारत मां की रक्षा कैसे करें देश को अग्रसर राष्ट्र कैसे बनाएं यह सब झांकी के माध्यम से बताया गया l नन्हे बालक का परमपिता भगवान शिव से चैतन्य रूप में प्रार्थना मन मोह लिया था l इस झांकी को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ l

DAV स्कूल के बच्चों के द्वारा ईसा मैडम इसके नेतृत्व में सिखाया गया देश के विभिन्न अंचलों के पारंपरिक गीत को नृत्य के माध्यम से दिखाया गया l इस नृत्य में वृहद रूप से तैयारी की गई थी l जिसमें 100 अधिक बच्चों ने बहुत बेहतरीन नृत्य किया l एक साथ इतने बच्चों का विभिन्न रूपों में अलग-अलग नृत्य करना और उनको देखना एक अनोखा अनुभव था l

कार्यक्रम का बेहतरीन संचालन श्रीमती रजिना चाको एवं अवस्थी सर के द्वारा किया गया l

 

उद्घोषकों द्वारा कहे गए शब्द सचमुच में विचारणीय है !

उन्होंने कहा कि

करेंसी पर बापू की फोटो लाल किले पर तिरंगा , सड़क पर भारत माता की जय और स्कूल में विंध्य हिमाचल यमुना गंगा क्या इतनी आजादी काफी है ..? क्या सिर्फ इतनी सी आजादी के लिए वह जनेऊ धारी कंपनी बाडी में अकेले ब्रिटिश फौज से लड़ गया था और वह 23 साल के सरदार रंग दे बसंती गाकर फांसी पर चढ़ गया था ..? क्या सिर्फ डेढ़ गज कपड़े के लिए नेताजी ने हिटलर को आंख दिखाई थी …? और बापू नोटों पर दिखने के लिए सीने पर गोली खाई थी..? बहुत आंसू लिए वीर गाथाओं पर बहुत मेले लगा लिए ! शहीदों के चिताओं पर अब जरा आगे बढ़ना होगा l

we the people वाला पन्ना दोबारा पढ़ना होगा और समझना होगा कि जहां आजादी का मतलब सिर्फ फ्रीडम ( freedoom )लिख रहे हैं वह सारे शब्दकोश व्यर्थ हैं l इस देश में आजादी एक नहीं दो नहीं बल्कि 145 करोड़ अर्थ है l आजादी वह है जब टूटी हुई तृष्णा फैलाने से डरे ! आजादी वह है जब झुका हुआ सिरों का मुस्कुराहट बदल जाए l आजादी वह है जो हौसलों की चिड़िया बाधाऔ का पिंजरा तोड़ दे और देश के युवाओं में स्वामी विवेकानंद जैसे संस्कार ले आए और हाथों में परिवारों का भार उठाने के लिए रोजगार दे l

दल्ली राजहरा मानव संसाधन कार्मिक विभाग द्वारा आयोजित समारोह गणतंत्र दिवस का बेहतरीन आयोजन रहा l स्टेडियम में लगभग 5000 से अधिक लोगों ने गणतंत्र दिवस समारोह का आनंद लिया l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!