दल्ली राजहरा
शनिवार 1 मार्च 2025
भोज राम साहू 9893765541
भोला बाबा जयंती आयोजन समिति के अध्यक्ष बने रोहित नेताम एवं सचिव पद की जिम्मेदारी मिली कुंज नेताम को l

 

 छ ग देवार समाज के नेताम परिवारों के द्वारा ग्राम अडजाल में भोला बाबा तिहार /जयंती मनाने के सबन्ध में दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, कांकेर, बालोद, गुरुर, सिवनी, क्षेत्र के नेताम परिवार के सदस्यगण उपस्थित हुए!

  जिसमे सर्वप्रथम आए हुए सभी लोगो के द्वारा भोला बाबा में द्वीप प्रज्वलित कर पूजा अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया, उसके पश्चात श्रीमान अनूप सोरी जी ने भोला बाबा जयंती मनाने के लिए रुपरेखा बताया !
   बैठक में आये सभी नेताम परिवार के सभी लोगो ने इस बार भोला बाबा जयंती मनाने के लिए भोला बाबा जयंती आयोजन समिति बनाने के लिए प्रस्ताव रखा और समिति का निर्माण किया गया जिसमें सभी क्षेत्र के 3-3 लोगो को समिति में रखा गया जिसमे निम्न पदाधिकारियों का चयन किया गया l

अध्यक्ष- रोहित नेताम कार्यकारी अध्यक्ष-अनूप सोरी उपाध्यक्ष- उमेश नेताम कार्यकारी उपाध्यक्ष- संतोष नेताम सचिव- कुंजू नेताम उपसचिव- दिनेश नेताम कोशाध्यक्ष- नरेंद्र नेताम उपकोषाध्यक्ष- नानचुन नेताम मार्गदर्शक- मंत्रु नेताम,, मन्नू नेताम,भागवत नेताम, मुरहा नेताम, नारद नेताम सरंक्षक- धीरपाल नेताम, सालिक राम नेताम, मुरहा नेताम को बनाया गया है  l

 

अध्यक्ष बनने पर रोहित नेताम  ने कहा कि समाज के बीच एकता और सामंजस्य बनाए रखना के लिए मेरा पूरा प्रयास रहेगा l जिसमें आप सभी की सहयोग की  मैं  अपेक्षा करता हूं  l मैं चाहता हूं कि हमारा समाज भी अन्य समाज की तरह उन्नत और बेहतर समाज बने हमारे समाज की पुरुषों के अलावा माताएं भी शिक्षित हो और अन्य समाज की तरह प्रदेश में भी अपना एक अलग पहचान बनाएं l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!