दल्ली राजहरा

बुधवार 13 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

परियोजना विभाग द्वारा महिला जागृति शिविर का आयोजन आज नगर में साहू सदन में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया l कार्यक्रम का अध्यक्षता मनोज दुबे ( उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद ) दल्ली राजहरा ने किया l एवं विशेष अतिथि के रूप में पार्षदगण टी. ज्योति , अनीता सोनवानी, मोनिका साहू अधिवक्ता, वीरेंद्र साहू , पूनम सोरी, मालती निषाद, रेखा सहारे, पुसई साहू व एंजेन साहू समूह अध्यक्ष उपस्थित हुए ।
सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुरुआत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनोज दुबे एवं समस्त पार्षदों व परियोजना अधिकारी के द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया । शिशुओं को मनोज दुबे द्वारा अन्न प्रशान का कार्यक्रम किया गया l
कार्यक्रम का संचालन रेखा साहू द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के बीच खेल व नृत्य का आयोजन शिल्पा लाऊतरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता परियोजना अधिकारी ऊषा मंडावी जी ने की l सुपरवाइजर दिव्या मानिकपुरी व रेनू छत्रपाल द्वारा कार्यक्रम के सफल होने पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बधाई दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज दुबे ने अन्नप्राशन के बाद माताओ से कहा कि आप अपने बच्चों का ख्याल रखने के लिए सरकार द्वारा मितानिन और अस्पताल के माध्यम से बच्चों की सुरक्षा के लिए टीका लगाया जाता है उसे समय-समय पर लगवाए और भविष्य में होने वाले गंभीर बीमारियों से अपने बच्चों को सुरक्षित रखें l

केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा बेटियों की सुरक्षा के लिए उन्हें आगे बढ़ाने और शिक्षा में कोई कमी ना हो इसके लिए तथा शादी विवाह में खर्च के लिए सुकन्या योजना जैसे कई योजनाएं लाई गई है l जिसमें आप थोड़ी-थोड़ी बचत कर एक निश्चित समय पर बहुत बड़ी रकम पा सकते हैं l सभी सरकारी योजनाओं का लाभ अवश्य लें l बेटियों के शादी में तत्परता ना दिखाएं बेटियों की शादी के लिए सरकार के द्वारा बनाई गई नियम का पालन करें l 18 साल से पहले बेटियों के शादी किसी भी कीमत पर ना करें क्योंकि 18 साल के बाद ही वे मानसिक और शारीरिक रूप से परिपक्व होती है इस बात का हमेशा ख्याल रखें !

 

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यक्षेत्र में कोई भी परेशानी होने पर तत्काल मुझे जानकारी दें नगर पालिका परिसर अपने स्तर पर निराकरण का प्रयास करेगा l यदि समस्या हुई तो निराकार के लिए मैं स्वयं माननीय मुख्यमंत्री से निराकरण के लिए चर्चा करूंगा l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!