दल्ली राजहरा

बुधवार 12 मार्च 2025

भोज राम साहू 9893765541

“ब्रह्माकुमारीज दल्ली राजहरा के सदस्य जग प्रसाद वर्मा एथलेटिक्स का इंडोनेशिया के लिए क्वालिफाइड”

बालोद जिले के डौडी ब्लॉक के शा. उ. मा. वि.कोटागांव के व्याख्याता श्री वर्मा ने इंडोनेशिया में होने वाली अंतरराष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाइड किया। यह क्वालिफाइड प्रतियोगिता दि. 4/3/25 से 9/3/25 तक बेंगलुरु के के.स्टेडियम व साइ स्टेडियम में 45 वाँ नेशनल मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के रूप में हुआ । जिसमें दोनों इवेंट 10 कि.मी. व 5 कि.मी. में चौथा व छठवाँ स्थान प्राप्त किया दोनों इवेंट में क्वालिफाइड होने के कारण इनका चयन इंडोनेशिया के लिए तय है ।

इसके पूर्व में भी 5 वर्ष के अल्पावधि में राजस्थान, जम्मू कश्मीर ,तेलंगाना, बंगाल, छत्तीसगढ़ के विभिन्न नेशनल एथलेटिक्स प्रतियोगिता एवं मैराथन प्रतियोगिता में भाग लेकर कुल 15 मेडल अर्जित किए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर शिक्षा विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों तथा मॉर्निंग ग्रुप 5:45 दल्ली राजहरा के सदस्यों ने बधाई देते हुए इनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है l

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!