दल्ली राजहरा गुरुवार 13 मार्च 2025 भोजराम साहू 9893765541

समग्र शिक्षा विकासखण्ड डौंडी जिला बालोद के द्वारा बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) के अंतर्गत डौंडी मे प्राथमिक शाला के 35 शिक्षकों और 12 जिला स्त्रोत समूह (DRG) का सम्मान किया गया । नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संचालित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN) कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन डौंडी विकासखण्ड के 171 शालाओं मे किया जा रहा है । इस कार्यक्रम के आपेक्षित परिणाम को प्राप्त करने हेतु समग्र शिक्षा बालोद और लैंग्वेज एण्ड लर्निंग फाउंडेशन के द्वारा निरंतर प्रशिक्षण, कक्षा अवलोकन और उपचरात्मक शिक्षण जैसी गतिविधि विकासखण्ड मे की जा रही है। जिससे की बच्चों की गुणवत्ता मे सुधार देखा जा रहा है । FLN के अंतर्गत ऐसे शिक्षकों का सम्मान किया गया जहां कक्षा पहली से तीसरी के 80% से ज्यादा बच्चे बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर लिए हो । इसके लिए प्रत्येक संकुल से एक शिक्षक का चयन किया गया था । उत्कृष्ट कार्य करने वाले इन शिक्षकों को डीएमसी अनुराग त्रिवेदी के द्वारा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।
साथ ही विकासखण्ड स्तर पर शिक्षक प्रशिक्षण व जोन/संकुल बैठक मे अपना अकादमिक सहयोग प्रदान करने वाले 12 जिला स्त्रोत समूह (DRG) को भी प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया । डीएमसी ने कहा की यह ब्लॉक की ओर से बहुत अच्छी पहल की गयी है, इससे बाकि शिक्षकों को भी प्रेरणा मिलेगी। इस अवसर पर FLN का TLM प्रदर्शनी भी लगाया गया जिसमे हिन्दी और गणित के विभिन्न प्रकार के सहायक शिक्षण सामग्री, अभ्यास पुस्तिका और शिक्षक संदर्शिका आदि प्रदर्शन किया गया ।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से समग्र शिक्षा बालोद डीएमसी अनुराग त्रिवेदी, खंड शिक्षा अधिकारी डौंडी जेएस भारद्वाज, खंड स्त्रोत समन्वयक डौंडी एसएन शर्मा, लैंग्वेज एन्ड लर्निंग फाउंडेशन से कृष्णा कुमार, उत्तम साहू, विजय साहू, 35 संकुल समन्वयक, 35 शिक्षक और 12 DRG साथियो की उपस्थिति रही।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!