छत्तीसगढ़दल्लीराजहराबालोद
प्रतिभा को मिला सम्मान ..! शिक्षक दिवस के अवसर पर राज्यपाल सम्मान से सम्मानित किए गए सुश्री एनुका सार्वा l

दल्ली राजहरा शनिवार 6 सितंबर 2025
भोज राम साहू 98937 65541
प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान राज्यपाल पुरस्कार 2024-25 के लिए सुश्री एनुका सार्वा व्याख्याता, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला डौंडीलोहारा का चयन होने पर राज्यपाल महोदय रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ,शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव जी के कर कमल से प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो,शॉल तथा श्रीफल देकर सम्मानित किया गया।