दुर्ग । भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा कल 12 अगस्त को दुर्ग के गोंडवाना समाज भवन में विशाल सामाजिक समागम व समाज प्रमुखों का सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है सुबह 11बजे से आयोजित इस विशाल सामाजिक समागम कार्यक्रम में विभिन्न समाज के हजारों की संख्या में लोग शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वेलजी भाई मसानी पहुंचे,भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश महामंत्री डॉ खिलावन साहू ने बताया कि, कार्यक्रम के उद्घाटन समारोह के
मुख्य अतिथि मान. डॉ. रमन सिंह पूर्व मुख्य मंत्री एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा होंगे ।अध्यक्षता विजय बघेल सांसद दुर्ग एवं प्रदेश संयोजक, घोषणा पत्र समिति करेंगे तथा अति विशिष्ट अतिथि संतोष पाण्डेय सांसद राजनांदगाँव ,भरत वर्मा (प्रदेशाध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छ. ग.) डॉ. खिलावन साहू (पूर्व विधायक एवं महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छ.ग.) राकेश चन्द्राकर (महामंत्री भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, छ.ग.) वहीं विशेष अतिथि जितेन्द्र वर्मा दुर्ग जिलाध्यक्ष भाजपा, प्रीतम साहू प्रभारी दुर्ग शहर विधान सभा एवं पूर्व विधायक, पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग प्रहलाद रजक होंगे। इसके पश्चात
समाज प्रमुखों का सम्मान समारोह का आयोजन होगा। जिसके मुख्य अतिथि के. लक्ष्मण सांसद राज्य सभा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, सदस्य भाजपा संसदीय बोर्ड एवं सदस्य केन्द्रीय चुनाव समिति, नई दिल्ली होंगे।
अध्यक्षता अरूण साव सांसद एवं प्रदेशाध्यक्ष भाजपा छ.ग.करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, डॉ. सरोज पाण्डेय , राज्य सभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,संगम लाल गुप्ता सांसद एवं राष्ट्रीय महामंत्री पिछड़ा वर्ग मोर्चा, वेलभाई मसानी प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा छ.ग.,भूपेन्द्र सवन्नी प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा एवं संभाग प्रभारी) उपस्थित रहेंगे।विशेष अतिथि के रूप मे राजीव अग्रवाल (दुर्ग जिला प्रभारी, भाजपा) , जागेश्वर साहू (पूर्व मंत्री) , देवेन्द्र जायसवाल (पूर्व सदस्य पिछड़ा वर्ग आयोग) उपस्थित रहेंगे।
वही समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी ओम प्रकाश माथुर होंगे, अति विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ भाजपा के सह प्रभारी नितिन नवीन उपस्थित रहेंगे
अध्यक्षता श्री ओ. पी. चौधरी प्रदेश महामंत्री भाजपा एवं प्रभारी पिछड़ा वर्ग मोर्चा करेंगे। विशेष अतिथि चंदूलाल साहू , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पिछड़ा वर्ग मोर्चा, प्रेम प्रकाश पाण्डेय पूर्व विधानसभा अध्यक्ष, दीपक ताराचंद साहू सदस्य घोषणा पत्र समिति ,कोमल जंघेल , पूर्व संसदीय सचिव एवं राष्ट्रीय कार्य. सदस्य, श्रीमती रमशीला साहू (पूर्व केबिनेट मंत्री छ. ग.) बिशेसर पटेल (पूर्व अध्यक्ष – गौ सेवा आयोग, छ. ग.) बृजेश बृजपुरिया , भाजपा जिलाध्यक्ष, भिलाई उपस्थित रहेंगे ।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!