दल्ली राजहरा सोमवार 17 मार्च 2025 भोज राम साहू 9893765541

तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा ) के निर्देशन में वार्ड नंबर 27 गुरु घासीदास वार्ड में पानी की समस्याओं को दूर करने लगाया गया मोटर l

 

नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा के अध्यक्ष बनने पश्चात तोरण साहू एवं उपाध्यक्ष मनोज दुबे के द्वारा वार्डो का भ्रमण किया जा रहा था l इस बीच वार्ड क्रमांक 27 गुरु घासीदास वार्ड में वासीयो के द्वारा ग्रीष्मकालीन में पानी की समस्या को अध्यक्ष के सामने रखी l इस पर अध्यक्ष तोरण साहू द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेंद्र वाडेकर को निर्देशित करते हुए कहा कि तत्काल वार्ड क्रमांक 27 के बोर में मोटर लगाकर लोगों को पाने की समस्या से राहत दिलाए l
    इस निर्देश के तहत स्टोर प्रभारी पंकज चंद्राकर द्वारा वार्ड क्रमांक 27 में जल विभाग के कर्मचारियों द्वारा बोर में 1 एचपी का मोटर लगाया गया l वार्ड क्रमांक 27 के पार्षद द्वारा जो स्वयं के व्यय से एक एचपी मोटर लगाया गया है के समाचार का खंडन किया जाता है l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!