दल्ली राजहराबुधवार 26 मार्च 2025भोजराम साहू 9893765541तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा भक्त संत शिरोमणि मां कर्मा की जयंती के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन l तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा द्वारा समाज के आराध्य देवी संत शिरोमणि भक्त मां कर्मा के प्रकटउत्सव के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है l तहसील साहू संघ अध्यक्ष युवराज साहू ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कल गांधी चौक स्थित भक्त माँ कर्मा मंदिर प्रांगण में सुबह 8:00 बजे भगवान सत्यनारायण का कथा संपन्न हुआ lदोपहर 3:00 बजे रामचरितमानस का पाठ समाज के मात् शक्तियों के द्वारा किया गया l संध्या 4:00 बजे भक्त मां कर्मा के चलचित्र के साथ समाज के माताओ बहनों और बेटियों के द्वारा 500 से अधिक कलश लेकर कलश यात्रा निकाली गई l कलश यात्रा में समाज के सभी वर्ग उपस्थित थे l नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू ने भी कलश यात्रा में अपनी सहभागिता दी lकलश यात्रा को छत्तीसगढ़ी पारंपरिक राउत नाचा पारंपरिक वेशभूषा में नृत्य करते महिलाओं एवं पुरुषों ने चार चांद लगा दिया l लोग छत्तीसगढ़ी गीतों पर नृत्य करते हुए कलश यात्रा के साथ चल रहे थे l भक्त माँ कर्मा मंदिर प्रांगण से पुराना बाजार शहीद वीर नारायण सिंह चौक होते हुए माइन्स ऑफिस चौक से जैन भवन चौक से साहू सदन चौक से शहीद शंकर गुहा नियोगी चौक से गुप्ता चौक होकर गांधी चौक होते हुए भक्त मां कर्मा मंदिर प्रांगण पहुंचे l संध्या वैवाहिक कार्यक्रम के तहत छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुसार तेल माटी एवं चुलमाटी का परंपरा निभाया गया l साथ ही रात्रि को वर वधू के तेल मायन की परंपरा भी समाज के माताओ के द्वारा निभाया गया l तहसील साहू संघ उपाध्यक्ष रेखूराम साहू ने बताया कि आज तय कार्यक्रम के तहत सुबह 10:00 बजे बारात स्वागत होगा एवं 11:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा दोपहर 2:00 बजे अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन होगा के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू होंगे उसके बाद प्रतिभा सम्मान एवं आदर्श विवाह संपन्न होगी l इस कार्यक्रम में समाज के समस्त सदस्यों एवं नगर वासियों को भी तहसील साहू संघ राजहरा की ओर से आमंत्रित किया गया है lSpread the lovePost navigationघोषणा के अनुरूप शासकीयकरण नहीं करने को लेकर ग्राम पंचायत सचिवो ने मुख्यमंत्री के नाम अनुविभागी अधिकारी (रा.) को सौपा ज्ञापन l संपत्ति कर समय पर चुकाकर अच्छे नागरिक होने का दायित्व पुरा करें ! :– हेम कुंवर तारम (पार्षद वार्ड क्रमांक 1 नगर पंचायत चिखलाकसा )