दल्ली राजहरा

शनिवार 29 मार्च 2025

भोजराम साहू 9893765541

छत्तीसगढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्ली राजहरा के द्वारा नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा तोरण लाल साहू एवं पार्षदों का सम्मान किया गया l जिसमें राजा भैया (पार्षद वार्ड नंबर 19 ) रोशन पटेल ( पार्षद 20 महात्मा गांधी वार्ड ) लीला डडसेना पार्षद चिखलाकसा का भी समाज की ओर से सम्मान किया गया l कार्यक्रम का मुख्य अतिथि तोरण लाल साहू नगर पालिका अध्यक्ष दल्ली राजहरा थे अध्यक्षता श्री रमेश कुमार सिन्हा अध्यक्ष छत्तीस गढ़ डडसेना सिन्हा कलार समाज नगर इकाई दल्ली राजहरा l

सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा समाज के इष्टदेव भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन के चित्र का पूजा अर्चना कर प्रारंभ किया l उसके पश्चात नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू का सम्मान नगर इकाई दल्लीराझरा अध्यक्ष रमेश कुमार सिन्हा द्वारा किया गया l राजा भैया का सम्मान कोषाध्यक्ष विजय सिन्हा ने किया, लीला डडसेना जी सम्मान चित्रलेखा सिन्हा किरण सिन्हा पूर्व पार्षद एवं पूर्व एल्डरमैन का स्वागत सुलोचना सिन्हा ने किया l
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमेश कुमार सिन्हा, विजय सिन्हा, विजय डडसेना, कालेन्द्र सिन्हा, सुमेंद्र सिन्हा, तोमेश सिन्हा, गिरधर सिन्हा, खिलावन सिन्हा, कुंभकरण सिन्हा, भुवन सिन्हा नेतराम सिन्हा, ऐनु राम सिन्हा, ओमप्रकाश सिन्हा, तुलसी सिन्हा, अनिरुद्ध सिन्हा, उत्तम सिन्हा, चित्रलेखा सिन्हा, जागेश्वरी सिन्हा, गेमेश्वरी सिन्हा, संतोषी सिन्हा, सांवली सिन्हा, सरिता सिन्हा, मीना सिन्हा उपस्थित रहे l
कार्यक्रम के स्वागत भाषण में रमेश कुमार सिन्हा ने नव निर्माणाधीन सामाजिक भवन के देरी एवं गुणवत्ता के संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष को अवगत कराया और समाज के लोगों को संगठित होकर एक रहने पर जोर दिया l

तोरण लाल साहू ने अपने उद्बोधन में निर्माणाधीन भवन को शीघ्र पूरा कर जल्द लोकार्पण करने एवं भवन में शौचालय एवं बाउंड्रीवाल का निर्माण जल्द शुरू करने का आश्वासन दिए हैं l

वार्ड 19 पार्षद राजा भैया ने भी संबोधित करते हुए समाज को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया l संचालन महासचिव कालेन्द्र सिन्हा ने किया एवं आभार प्रदर्शन विजय सिन्हा ने किया l

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!