फागुनदाह ( गुरुर )सोमवार 31 मार्च 2025देवधर साहू 9303417074 प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण ब्लॉक स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 30 मार्च 2025 शनिवार को ग्राम पंचायत फागुंदाह में आयोजित किया गया l l जनपद पंचायत गुरुर के द्वारा आज 1250 हितग्राहियों को आवास की चाबी देकर गृह प्रवेश कराया गया lइस तारतम्य में ग्राम फागुंदाह में जनपद पंचायत के द्वारा विशेष आयोजन रखा गया था l सन 2024 -25 में 8128 हितग्राहियों की स्वीकृति हुई थी l जिसमें 8006 हितग्राही को इस योजना का लाभ मिला है l वही गुरुर ब्लॉक में 1250 हितग्राहियों को गृह प्रवेश कराया गया lफागुंदाह में कुल 10 लोगों को इस योजना के तहत लाभ मिला है l जिसमें मनहरण लाल साहू, विश्वनाथ साहू, रोशनसाहू, सीताराम साहू, नरेंद्र साहू, तामेश्वर विश्वकर्मा, किशन लाल साहू, मान बाई साहू, लतेलू राम निर्मलकर, पीलू राम उईके शामिल है कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच ग्राम पंचायत फागुंदाह मोतीम मरकाम कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य संध्या अजेंद्र साहू के द्वारा किया गया lउपसरपंच माधव साहू एवं ग्राम पंचायत के समस्त पंचगण विशेष तौर पर इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे lकार्यक्रम को सफल बनाने में एडिशनल C O नरेंद्र कुमार बागड़े, रेशम लाल सिरमौर तकनीकी सहायक PMAYG चंद्रशेखर सिंन्हा एवं रोजगार सहायक अनिल हिरवानी का विशेष योगदान रहा l मंच संचालन तुला राम साहू ने किया l Spread the lovePost navigationबौद्ध समाज दल्ली राजहरा द्वारा तोरण लाल साहू ( नगर पालिका अध्यक्ष ) को गुलदस्ता भेट कर किया उज्जवल भविष्य की कामना l सामूहिक एकता और भाईचारे का प्रतीक ईद-उल-फितर :– मुश्ताक अहमद अंसारी