दल्ली राजहरा

मंगलवार 1 अप्रैल 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

 

वार्ड नंबर 26 की पार्षद टी. ज्योति अपने तीसरे कार्यकाल को बेहतरीन बनाने के लिए वार्ड वासियों की समस्या से रूबरू होने के लिए वार्ड नंबर 26 में जन समस्या संज्ञान शिविर का आयोजन कल 2 अप्रैल को वार्ड में दो जगह किया जा रहा है l जिसमें अनिल प्रिंटिंग प्रेस के पीछे संध्या 3:00 बजे से 5:00 बजे तक एवं मनसा होटल के पास संध्या 5:00 बजे से होगी l
उन्होंने बतलाया कि जनता ने मुझे पिछले 10 वर्षों के कार्यकाल में बेहतरीन सम्मान दिया और उनके सहयोग से मैं अपना कार्यकाल बहुत अच्छे ढंग से पूर्ण किया और वार्ड वासियों के अनुसार वार्ड के विकास के लिए जिस तरह की योजनाएं की मांग की मैंने नगर पालिका के सहयोग और अपने पार्षद निधि से उसे पूरा किया l इस बार मैं जनता के विश्वास से तीसरी बार पार्षद के रूप में उनके समक्ष उपस्थित हुई हू l मैं चाहती हूं कि मेरे तीसरे कार्यकाल पिछले दो कार्यकाल से बेहतरीन हो l वार्ड नंबर 26 पूरे दल्ली राजहरा के 27 वार्डों में से विकास के नाम पर सबसे बेहतरीन वार्ड साबित हो l इसी मनसा को लेकर मैंने वार्ड में दो जगह जन समस्या संज्ञान शिविर लगाई हू l जिससे वार्ड वासी अपने निजी समस्या जैसे पेंशन महतारी बंदन योजना , राशन कार्ड , बिजली पानी आदि एवं वार्ड की सार्वजनिक समस्या सड़क मंच चौक चौराहे पर बिजली पानी या अन्य जो उन्हें उचित लगे शिविर स्थल पर आकर दर्ज करवा सकते हैं l ताकि उसे मैं सूचीबद्ध तरीके से नगर पालिका अध्यक्ष एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष के समक्ष रखकर उसके निवारण की मांग कर सकूं l मेरा सभी वार्ड वासियों से निवेदन है कि कल बुधवार को शिविर स्थल पर पहुंचकर वार्ड का विकास करने में मेरा सहयोग करें l यह वार्ड हम सब का है मैं चाहती हूं कि हम सभी के सहयोग से वार्ड सबसे बेहतर वार्ड बने l
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!