दल्ली राजहरा

गुरुवार 8  मई 2025

भोज राम साहू 9893 765541

 

भारतीय सेना द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत पाकिस्तान के 9 आतंकवादी ठिकानों को नष्ट कर पहलगाम में हुए निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेने की कार्यवाही पर पूरे देश में हर्ष का माहौल है। इसी कड़ी में दल्ली भाजपा मंडल द्वारा आज संध्या जैन भवन चौक में भव्य रूप से जश्न मनाया गया।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर व गले मिलकर बधाइयाँ दीं। पटाखों की गूंज और भारत माता की जय, भारतीय सेना जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद जैसे नारों से नगर का वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर नगर में उत्साहपूर्वक भ्रमण भी किया गया, जिसमें लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर देश के वीर सपूतों को नमन किया। कार्यक्रम में दल्ली राजहरा भाजपा के सभी कार्यकर्ता, समाजसेवी संगठन एवं नागरिकों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!