छत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराबालोदविविध

कांग्रेस नेताओं पर किए जा रहे कार्रवाई के विरोध में कांग्रेसियों ने की आर्थिक नाकेबंदी के साथ धरना प्रदर्शन l

दल्ली राजहरा मंगलवार 22 जुलाई 2025 भोज राम साहू 9893765541

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ई डी के द्वारा कांग्रेस के नेताओं पर किए जा रहे द्वेष पूर्ण कार्रवाई के विरोध में बालोद जिला के कांग्रेसियों ने कुसुमकसा तिराहा के पास आर्थिक नाकेबंदी की गई। आर्थिक नाकेबंदी के साथ धरना प्रदर्शन भी किया गया। आर्थिक नाकेबंदी की कार्रवाई दोपहर 12:00 बजे से आरंभ होकर 2:00 बजे तक किया गया l जिसका नेतृत्व डौंडीलोहारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायीका श्रीमती अनिला भेड़िया, एवं संजारी बालोद विधानसभा विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा एवं बालोद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने किया।

नाकेबंदी में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए अनिला भेड़िया ने कहा की भाजपा सरकार के द्वारा  छत्तीसगढ़ के जंगलों को नेस्तनाबूद किया जा रहा है। जंगल से आदिवासियों को हटाकर उनकी संस्कृति उनके विरासत एवं परंपराओं को समाप्त करने की साजिश  की जा रही है जंगलों को काटकर वन्यजीवों के साथ-साथ जैव विविधता को भी समाप्त किया जा रहा है। जंगलों की कटाई से जीव जंतुओं के जीवन पर तो संकट आया ही है साथ ही पर्यावरण पर भी घोर संकट मंडरा रहा है। जंगलों की अंधाधुंध कटाई को तत्काल रोकना होगा एक उद्योगपति का जेब भरने के लिए आदिवासियों को जंगल से बेदखल करना और उनकी संस्कृति को नष्ट करना कांग्रेस कभी बर्दाश्त नहीं करेगी हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे सड़क पर भी और विधानसभा में भी।                      संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और कहा कि कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रवर्तन निदेशालय एवं भाजपा के गठजोड़ से कांग्रेस नेताओं को द्वेशपूर्ण ढंग से फसाए जाने की जो कार्रवाई की जा रही है l इसका पुरजोर विरोध करेगा। कोल ब्लॉकों के लिए जिस ढंग से हसदेव एवं तमनार के जंगलों की बेतहाशा कटाई की जा रही है यह पूरे छत्तीसगढ़ के पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाला है जंगलों के अवैध कटाई का विरोध विधानसभा में भूपेश बघेल जी के द्वारा किया जा रहा था उसे दबाने के लिए ही प्रवर्तन निदेशालय के द्वारा  भूपेश बघेल जी के सुपुत्र को जिस ढंग से झूठे आरोप में फंसा कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है। वह शर्मनाक है नींदनीय है।कांग्रेस इसका हर स्तर पर पुरजोर विरोध करेगी। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि जब भी भूपेश बघेल जी छत्तीसगढ़ के संसाधनों पर अदानी को दिए जा रहे एकाधिकार का विरोध करते है l तब तब उनके खिलाफ केंद्रीय एजेंसी एडी या सीबीआई की कार्यवाही की जाती है उनके पुत्र चैतन्य बघेल राजनीति में नहीं है लेकिन उन्हें गिरफ्तार किया गया, ऐसी राजनीति जो परिवार के सदस्यों को निशाना बनाए दुर्भाग्यपूर्ण है l          आर्थिक नाकेबंदी के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को विकास चोपड़ा पुनीत सेन प्रशांत बाला बोकडे अंचल प्रकाश साहू चंद्रप्रभा सुधाकर कृष्णा दुबे संतु राम पटेल संजय चंद्राकर एवं काशीराम निषाद ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक डोमेन्द्र भेंड़िया, सोना देवी देशलहरा, पुरषोत्तम पटेल, याग्यदेव पटेल, रामजी भाई पटेल, हस्तीमल सांखला, रतिराम कोसमा, जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्ष, भोजराज साहू, कोमेश कोराम ,तामेश्वर साहू, गोपाल प्रजापति, अनिल यादव, अशोक बाम्बेश्वर, कमलेश श्रीवास्तव, अनिल लोढ़ा, मिथलेश नारोटी, केदार देवांगन, विनोद बंटी शर्मा, पियूष सोनी, विवेक पाण्डेय, दौड़ खान, निर्देश पटेल, रीता सोनी, किरण साहू, सुमीत शर्मा, वैभव साहू, शम्भू साहू, लता कोर्राम, अमृता नेताम, चिदाकाश आर्य, निर्मला बंजारे, रोहित सागर, सादिक अली, टूमन साहू, गुलाबचंद नहता, भूपेश नायक, खुमान सिंह कुरेती, दुर्गु सिन्हा, ओमप्रकाश गजेंद्र, शारदा सिन्हा, रेवा रावते, तोषण साहू, रोशन पटेल सूरज विभार ईश्वर राव लक्ष्मण प्रसाद शर्मा अजय नोनहारे राजकुमार प्रभाकर, दीनाराम चेलक, देवेन्द्र साहू, सुचित्रा साहू, जीवराखन साहू, नरेन्द्र सिन्हा, अनुभव शर्मा, संदीप साहू, सागर साहू, भारत देवांगन, आदित्य दुबे, सुनील मांडवी, मेघनाथ साहू, जागृत सोनकर, खिलेंद्र भुआर्य, मुरलीधर भुआर्य, रुपेश यादव, संतोष चौधरी, आयन अहमद, संगीता नायर, संजीव साहू, दुर्गा ठाकुर

मोंटू चंद्राकर चंद्र प्रकाश सिंह, रुखसाना बेगम, चमेली साहू, ब्गाह्वती सोनकर, विवेक मसीह, मोहनीश पारकर, कुलदीप साहू, अंकुश देवांगन, आयुष राजपूत, परितोष हंसपाल, आदित्य भूषण साहू, चित्रांश गेंद्रे, तुलसीराम मरकाम, सजन पटेल, सानु पाल, शुभम यदु, फैज़ खान, कृष्णा साहू, रोहित यादव उपस्थित रहे l

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!