दल्ली राजहरा शुक्रवार 15 अगस्त 2025 भोजराम साहू 98937 65541सम्यक बौद्ध महासभा के तत्वाधान में प्रातः 9:30 बजे अंबेडकर मेमोरियल भवन में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के अध्यक्ष अशोक बाम्बेश्वर के द्वारा झंडारोहण का कार्यक्रम संपन्न किया गया।इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष हेमंत कांडे द्वारा स्वतंत्रता दिवस की इस पावन बेला में सभी को बधाई देते हुए अपने विचार को प्रगट किया। उपासकों द्वारा भी स्वतंत्रता दिवस पर अपने अपने विचार प्रगट किए गए । यह दिन भारत के इतिहास में एक महत्वपूर्ण दिन है। जो देश की स्वतंत्रता, एकता और देशभक्ति का प्रतीक है। 15 अगस्त को भारत अपना 79 वीं स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं। 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन की हुकूमत से आजाद हुआ था। इसलिए प्रतिवर्ष 15 अगस्त को पूरा देश इस पर्व को हर्षौल्लास के साथ मनाते हैं।कार्यक्रम का मंच संचालन संस्था के महिला अध्यक्ष श्रीमति चंद्र रेखा नंदेश्वर एवं आभार प्रदर्शन अशोक बांबेश्वर ने किया।इस अवसर पर ओमप्रकाश रामटेके, गोरेलाल बांबेश्वर ,अजय रामटेके, किशोर बांबेश्वर,अनिल रामटेके,सतीश हुमने देवानंद दाहिविले, रामेश्वर बरसागडे, श्याम मोटघरे,राजकुमार गायकवाड, श्रीमती नीता कमल रामटेके, जोतसना मेश्राम, चंद्रशिला बंबेश्वर, कौशल्या बनसोडे, कृष्णा गजभिए, शारदा बंबेश्वर ,अनीता ऊके ,अनीता बंबेश्वर, पूजा मेश्रा, दीक्षा ऊके, दिशा रामटेके, एवं बौद्ध उपासक एवं उपासिकाएं उपस्थित थे।Spread the lovePost navigation“विजय विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा l” लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज जिले के सबसे ऊंचे स्थान व्यू प्वाइंट दल्ली राजहरा में फहराया गया 100 फीट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज l छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने मनाया हर्षोल्लास के साथ 79 वा स्वतंत्रता दिवस l