विविध

मजदूर विरोधी 4 श्रम कोड, के विरोध में छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा ने विशाल बाइक रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन ।

दल्ली राजहरा सोमवार 08 दिसंबर 2025 भोजराम साहू 9893 765541

 

➡️🔥💥 छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के अनुसार मुख्य बिन्दु जो मजदूरों का शोषण करेगा🔥💥⬅️

👉1. 300 से अधिक मजदूर वाले कंपनियों को बिना सरकार के अनुमति के बंद करने का नियम शामिल है, जो पहले 100 थी।

👉2. महिलाओं को रात में भी कार्य करने का नियम है ,जिससे कंपनियां जबरदस्ती महिलाओं को उनकी मर्ज़ी के खिलाफ काम करवाने के लिए दबाव डाला जाएगा जिससे महिलाएं प्रताड़ित होंगी ।

👉3. मजदूरों के सामूहिकता का अधिकार छीन कर यूनियनों की शक्ति कम किया गया है। यूनियनों को अब मान्यता पाना भी मुश्किल होगा।

👉4. काम के घंटे 8 से 12 घंटे किया गया जबकि पूरी दुनिया में 8 घंटे अभी निर्धारित है, इससे कंपनी जबरदस्ती ओवरटाइम करवा कर 12 से 15 घंटा करवाएगा, जिससे मजदूर की शारीरिक और मानसिक स्थिति प्रभावित होगा।

👉5. एक साल में ग्रैज्विटी देकर मजदूरों को उनका भविष्य निधि और सुरक्षा निधि को छीना जा रहा है।

👉6. कंपनी को कार्य क्षेत्र में अपने अनुसार नियम बनाने और मजदूरों को दण्डित करने अधिकार इस कानून में दिया गया है।

👉7. श्रम न्यायालय को खत्म कर दिया गया है जिससे कंपनी मजदूरों का शोषण कर सके और मजदूर चुप रहे।

👉8. फिक्स टर्म रोजगार सभी क्षेत्रों में बिना किसी सीमा के लागू करने की अनुमति दी गई है।

👉9.हड़ताल करना लगभग मुश्किल, हड़ताल के 14 दिन पहले नोटिस देना होगा उसके बाद 60 दिन तक हड़ताल नहीं किया जा सकता है।

👉10.हायर एंड फायर की नीति से मजदूरों को कभी भी निकाला जा सकता, फिक्स रोजगार को खत्म कर दिया गया है।

       ➡️🔥💥समाचार💥🔥⬅️

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा और जिला किसान संघ बालोद ने 44 श्रम कानूनों में बदलाव करके केंद्र सरकार ने जो 4 श्रम कोड कानून लागू किया उसके विरोध में प्रदर्शन किया, जो छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा कार्यालय से निकल कर पुराना बाज़ार वीर नारायण चौक से होते हुए माइंस ऑफिस में विरोध प्रदर्शन करते हुए 4 श्रम कानून वापस लो के नारो के साथ एस डी एम ऑफिस पहुंचा, जहां अनुविभागीय दंडाधिकारी दल्ली राजहरा को राष्ट्रपति महोदया के नाम पर 4 श्रम कोड कानून को तत्काल वापस लेने की मांग कर पुनः पुराने 44 कानूनों को वापस लागू की मांग किया। माइंस ऑफिस के सामने छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके ने श्रम कानून को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग कि, और और केंद्र सरकार अगर इस कानून को वापस नहीं लेती तो भविष्य में पूरे, आयरन ओर माइंस राजहरा को बंद करने के लिए बाध्य होगे, जिस प्रकार से केंद्र सरकार जबरदस्ती मजदूरों पर ये कानून लाद रही है, और मजदूर यूनियन को पीछे करके मजदूरों के सामूहिकता का अधिकार छीना जा रहा है वो निंदनीय है यह उद्योगपतियों के हित में कानून बनाया गया है।श्रमिक संघ के महामंत्री रामचरण नेताम ने इस पर अपना स्पष्ट विचार दिया और कहा की हमारा संघ इस कानून कि घोर निंदा करता है पूरे दुनिया में 8 घंटे की ड्यूटी लागू है, लेकिन केंद्र में बैठी बीजेपी कि सरकार इसे सीधे सीधे 12 घंटे मजदूरों को काम करवाने का अधिकार कंपनियों को दे दिया है, श्रम न्यायालय को बंद करने के लिए इस कानून में नियम बनाया गया है, अगर कंपनी मजदूर का शोषण करती है तो हम अब श्रम न्यायालय भी नहीं जा सकते ।

ऐसे तमाम नियम इस कानून में बनाया गया जो केवल मजदूर विरोधी है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर ने भी इस मजदूर विरोधी कानून कि कड़ी निंदा कर कहा की यह कानून कंपनी और उद्योगपति के हित के लिए बनाया गया इसे तत्काल केंद्र की  सरकार वापस ले और राज्य सरकार इस कानून को छत्तीसगढ़ में लागू होने से तत्काल रोके ।

आगे विधायक  ने किसानों को छत्तीसगढ़ में हो रहे धान खरीदी में हो रही परेशानियों को अनुविभागीय दंडाधिकारी के समक्ष रखा अभी किसान बेमौसम बारिश के नुकसान से उन्हें निजात नही मिला है और अब ऑनलाइन टोकन कटाने में किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, छत्तीसगढ़ का किसान सीमांत किसान है ऑनलाइन टोकन सिस्टम को बंद करके समिति के द्वारा ऑफलाइन टोकन कि व्यवस्था सरकार तत्काल करे और किसानों बड़ी संख्या में राहत दे, जमीन रजिस्ट्री में हुए बेतहाशा वृद्धि को भी सरकार तत्काल कम करके किसानों मजदूरी को राहत दे जमीन रजिस्ट्री की दर 800 %से अधिक बढ़ा दिया गया जो कहीं से भी उचित नहीं है । इन तमाम मांगो पर तत्काल निराकरण करने के लिए राज्य सरकार, केंद्र की सरकार और राष्ट्रपति महोदया से मांग किया गया।
इस कार्यक्रम में श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, महामंत्री रामचरण नेताम, कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद, शैलेश बंबोडे, मोहित राम, अमर सिंह, महेश भारती, राजेश, संतोष देवांगन, ललन साहू छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जनक लाल ठाकुर, जिला किसान संघ बालोद के सभी सदस्य, महिला मुक्ति मोर्चा , बेरोजगार युवा संघ के सभी सदस्य शामिल हुए।

Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!