दल्ली राजहरा मंगलवार 09 दिसम्बर 2025 भोज राम साहू 9893 765541“घर में खुशहाली हो मन में हो विश्वास, कुष्ठ मुक्त जिले में सबका हो विकास” थीम को लेकर दल्ली राजहरा नगर में नि:शुल्क त्वचा जांच, उपचार एवं परामर्श अभियान के अन्तर्गत आज वार्ड क्रमांक 14 में मितानिन घर घर जाकर दाग धब्बे की जांच करके कुष्ठ रोगी की खोज कर रहे हैं ।स्वास्थ्य सुपरवाइजर रेखू राम साहू ने अभियान की जानकारी दिया उन्होंने कुष्ठ के लक्षण को बताया, चमडी पर तेलिया चमक हो,शरीर के किसी एक भाग में पसीना नहीं आता हो, सूखापन रहता हो, भोजन पकाते समय चमड़ी में बार बार फफोले आना, जलने का पता ही न लगता हो, पैर के तलवे में घाव हो जाये और भरता न हो, हाथ की ऊगली की पकड़ कमजोर हो जाये, पैर के पंजा अचानक झूल जाये, कलाई अचानक झूल जाना, नाक ठस हो जाय और खून निकलता हो, हाथ पैर में भोथरापन, यदि महसूस होता है तो यह कुष्ठ रोग की लक्षण हो सकती है । उक्त लक्षण वाले व्यक्ति प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र चिखलाकसा में स्वास्थ्य परीक्षण करवा कर सुनिश्चित कर सकते हैं । यदि परीक्षण उपरांत कुष्ठ रोग की संभावनाएं बनती है तो सरकार के द्वारा निशुल्क दवाई दी जाती है । कुष्ठ रोग को जड़ से उन्मूलन करने के यह अभियान चलाया जा रहा है, छत्तीसगढ़ को कुष्ठ मुक्त करने में आप सबसे सहयोग की अपेक्षा है ।इस अभियान में स्वास्थ्य कर्मचारीगण एवं मितानीनगण सेवा दे रहे हैं । अभियान में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डां.विजय ठाकुर का मार्गदर्शन मिल रहा है ।Spread the lovePost navigationसम्यक बौद्ध महासभा दल्ली राजहरा ने मनाया बोधिसत्व डॉ. भीमराव आंबेडकर की महापरिनिर्वाण दिवस ..! श्रीमति दिव्या उमेश मिश्रा ( कलेक्टर जिला बालोद ) के कुशल नेतृत्व में हुआ 1500 गर्भवती माताओं का पुंसवन संस्कार “बना विश्व रिकॉर्ड”..!