दल्ली राजहराशुक्रवार 26 दिसंबर 2025भोजराम साहू 9893 765541गायत्री शक्तिपीठ दल्ली राजहरा में आज 45 वा स्थापना दिवस के अवसर पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया था । विदित हो कि आज ही के दिन 25 दिसम्बर 1981 को परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य का दल्ली राजहरा आगमन हुआ था । उनके ही करकमलो से दल्ली राजहरा गायत्री शक्तिपीठ की स्थापना हुई थी । इस पावन क्षण को गायत्री शक्तिपीठ परिवार ने आज एक कुंडीय यज्ञ संपन्न कर याद किया । आज पंडित देव प्रसाद आर्य के द्वारा एक कुंडी यज्ञ संपन्न कराया गया । इस अवसर पर हीरालाल पवार (व्यवस्थापक ) सोनसाय लटियारे (ट्रस्टी ) धर्मपाल नायक( ट्रस्टी ) संतोष कोरटिया (ब्लॉक समन्वयक ) रेणुका गंजीर ( ट्रस्टी ) मंजू साहू वीणा साहू ( टाउनशिप ) दमयंती पवार , विमला गंधर्व , धीरपाल ठाकुर (परिवाजक ) दिलेश्वरी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ ।हीरालाल पवार (व्यवस्थापक) ने नगर वासियों एवं धर्म प्रेमियों से गायत्री शक्तिपीठ परिसर में मंदिर का पुन: निर्माण किया जा रहा है इसमें सहयोग करने की अपील की गई है ।Spread the lovePost navigationशहिद सुदामा क्लब फुटबॉल टूर्नामेंट RFA सीनियर ने 3–0 से जीतकर बना चैंपियन ! नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा में “भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी” की प्रतिमा का हुआ अनावरण..!