दल्ली राजहरामंगलवार 27 जनवरी 2026भोज राम साहू 9893765541आज कुसुमकसा मंडल से संबंधित ग्राम पंचायत दानीटोला के आश्रित ग्राम बनगॉव मे जिला खनिज न्यास निधि से 9 लाख 37 हजार का C C रोड का भूमि पूजन बूथ अध्यक्ष उत्तम लेडिया के हाथो किया गया । योगेंद्र सिन्हा (गांधी) भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा के द्वारा कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए एक नई परंपरा की शुरुआत की गई है । जिसके तहत उन्होंने विगत दिनों कहा था कि जिस किसी भी बूथ स्तर पर निर्माण कार्य किया जाएगा । वहां का भूमि पूजन का कार्य बूथ अध्यक्षों के द्वारा किया जाएगा। इसी नई परंपरा का पालन करते हुए बूथ अध्यक्ष उत्तम लेडिया के हाथों भूमि पूजन कराया गया।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/01/VID-20260127-WA0164.mp4 इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा ने कहा भाजपा की पूंजी भाजपा का कार्यकर्ता है । इस लिए कार्यकर्ताओं को सम्मान देने के लिए कुसुमकसा मंडल मे जो भी विकास कार्य का भूमि पुजा होगा उस ग्राम के बूथ अध्यक्ष व शक्ति केंद्र प्रभारी के हाथो ही कार्य संपन्न किया जाएगा । इस भूमि पूजन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष योगेंद्र सिन्हा (गाँधी )मंडल के उपाध्यक्ष हितेश साहू पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू ग्राम पंचायत सरपंच हरीश चंद ठाकुर ग्राम पटेल लोकेश पुरुषोत्तम गिरी ग्राम प्रमुख उमेश भुअर्य दिन बंधु चुरेंद्र नन्हें लाल नायक सरिता टेकाम संगीता बढ़ाई हेमा साहू सहित ग्राम पंचायत के पंच गण व ग्रामीण उपस्थित रहे ।Spread the lovePost navigationकांग्रेस भवन में रतिराम कोसमा (अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा) ने किया ध्वजारोहण । तोरण लाल साहू (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद ) ने फहराया भीष्म रथ पर राष्ट्रध्वज तिरंगा..!