कबीरधामकवर्धाछत्तीसगढ़डौंडीदल्लीराजहराधार्मिक आयोजनबालोदराजनितिविविध
का. गणेश राम चौधरी के तीसरी पुण्यतिथि पर छ मा श्रमिक संघ ने दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि ।

दल्ली राजहरा
गुरुवार 29 जनवरी 2026
भोज राम साहू 9893765541

छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/महिला मुक्ति मोर्चा और छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ ने संघ के पूर्व अध्यक्ष स्व. कामरेड गणेश चौधरी को उसकी तीसरी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया कार्यक्रम का संचालन शैलेश बांबोडे ने किया ।

कामरेड गणेश चौधरी जुग जुग जियो इंकलाब जिंदाबाद के नारो के साथ उन्हें माल्यार्पण और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया,जिस तरह नियोगी जी ने अपना पूरा जीवन छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ के बीच आकर अपनी सेवा और कुर्बानी दी । उसी तरह से नियोगी जी के पदचिन्हों में चलते हुवे का० गणेश राम चौधरी दल्ली राजहरा के खदान में एक रेजिंग मजदूर के रूप में काम करते हुवे अपने जीवन की शुरुआत की थी।

धीरे धीरे युनियन की जिम्मेदारी निभाते रहे और एक दिन छ०ग० माईंस श्रमिक संघ यूनियन के शीर्ष नेतृत्व अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मजदूरों ने उनके हाथों में दी।

गणेश राम चौधरी जी एक कुशल मजदूर नेता थे और ट्रेड यूनियन के किताब थे। वे असंगठित क्षेत्रों के मजदूरों की समस्याओं को बहुत ही बारिकी से समझते थे। समस्या का समाधान कैसा होगा इस बात का ख्याल वे रखते थे। बीएसपी (भिलाई इस्पात संयंत्र) के अधिकारी भी जब समस्याओं में फंस जाते थे तो उन्हें बुलाकर सलाह लेते थे।

सेवानिवृत्त होने के बाद भी मजदूरों को जागरूक करते रहे,और उनकी समस्याओं को लेकर आंदोलन, संघर्ष करते हुए समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाई है ट्रेड यूनियन को संचालित करने के सभी गुण उनके अंदर थे। अर्ध मशीनीकरण के पैरोकार थे, ताकि लोगों को रोजगार प्राप्त होता रहे। वे औद्योगिक कारखानों से मजदूरों की छटनी, निजीकरण, पूंजीवाद के घोर विरोधी थे। शासन प्रशासन व मैनेजमेंट को मजदूरों के हक अधिकार और वेजेज को दिलवाने वाले बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे।
चौधरी जी एक परिपक्व, संयमी, साहसी, निर्भीक व सूझबूझ से किसान मजदूर आम जनता की एकता को कायम रखते हुए श्रमिकों के जीवन को सुखमय बनाने के लिए अपने जीवन को समर्पित कर दिया और 29 जनवरी 2023 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया।

कार्यक्रम में मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री जनक लाल ठाकुर, माइंस श्रमिक संघ के अध्यक्ष सोमनाथ उइके, शैलेश बैंबोडे,कोषाध्यक्ष राजाराम बरगद, महामंत्री रामचरण नेताम,संगठन मंत्री तुलसी राम कोला, इंद्र जीत,दुर्गा प्रसाद, श्रमिक संघ के सभी पदाधिकारी शामिल हुए,महिला मुक्ति मोर्चा के अध्यक्षा सावित्री जगनायक और अन्य महिला पदाधिकारियों शामिल हुए।






