दल्ली राजहरा

रविवार 1 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893765541

 

 

केंद्र की मोदी सरकार द्वारा वित्त वर्ष 2026 के लिए प्रस्तुत बजट को लेकर दल्लीराजहरा नगर पार्षद टी ज्योति ने केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त करते हुए बजट की सराहना की है।
पार्षद टी ज्योति ने कहा कि यह बजट विकास समावेशन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत कदम है। बजट में आम नागरिक मध्यम वर्ग, युवाओं, महिलाओं तथा गरीब कल्याण को ध्यान में रखते हुए प्रावधान किए गए हैं, वे देश की अर्थव्यवस्था को नई गति देने वाले हैं।

 

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 में महिलाओं के लिए नई योजना की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि महिलाओं के लिए SHE मार्ट योजना की शुरुवात की जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को अपने कारोबार के लिए कम ब्याज पर लोन मिलेगा। इस योजना से महिलाओं के व्यवसाय और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की जा रही है।

 

SHE MART योजना के तहत नए वित्तीय उपकरण भी प्रस्तुत किए जाएंगे, यह उपकरण छोटे किसानों और महिलाओं को क्रेडिट, लिक्विडिटी और जोखिम प्रबंधन में मदद करेंगे। इस योजना से महिलाओं की आय बढ़ेगी और ग्रामीण आय असमानता घटेगी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!