कबीरधामकवर्धाडौंडीधार्मिक आयोजनविविध
श्री करौली शंकर महादेव धाम कानपुर के शिष्यों के द्वारा महाशिवरात्रि में श्री शिव संस्कार धाम में किया गया “नवीन शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा” ।

दल्ली राजहरा
मंगलवार 17 फरवरी 2026
भोजराम साहू 9893 765541
श्री करौली शंकर महादेव धाम कानपुर (उत्तर प्रदेश ) के शंकर सेना इकाई दल्ली राजहरा के शिष्यों के द्वारा महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्री शिव संस्कार धाम, गायत्री मंदिर के सामने वार्ड क्रमांक 8 टाउनशिप दल्ली राजहरा में 06, 07 और 08 फरवरी में नवीन शिवलिंग की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्य क्रम आयोजित किया गया है।
इस प्राण प्रतिष्ठा एवं मूर्ति स्थापना के कार्य को संपन्न करने में श्री करौली शंकर महादेव धाम कानपुर( उ.प्र.)के शंकर सेना इकाई दल्ली राजहरा जिला बालोद(छ. ग.)की ओर से मूर्ति भेंट की गई एवं प्राण प्रतिष्ठा के कार्य को श्री करौली शंकर महादेव धाम कानपुर के भक्तों के सहयोग से संपन्न कराया गया।

तीन दिन तक चले प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम में प्रथम दिवस जल यात्रा एवम कलश यात्रा राम मंदीर तक निकाली गई एवं जल अधिवास कराया गया। द्वितीय दिवस में अन्न अधिवास, पुष्प अधिवास, फल अधिवास और मिष्ठान्न अधिवास कराया गया। फिर शिवलिंग को 15 से अधिक प्रकार के वनस्पति रस से अभिषेक करा कर विधिवत प्राणवान किया गया। पुरानी शिवलिंग को विधिवत जल में स्थापित कर नवीन अधिवासित शिवलिंग को प्रतिस्थापित किया गया, तत्पश्चात महा रुद्राभिषेक कर नवीन शिवलिंग को शिव संस्कार धाम में प्राण प्रतिष्ठित कर पुनः भक्ति आराधना के लिए तैयार किया गया।

ध्रुव साहू सपत्नीक इस प्राण प्रतिष्ठा के यजमान रहे, प्राण प्रतिष्ठा को पंडित अशोक जी के द्वारा संपन्न कराया गया। नवीन शिवलिंग पर पहली बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व शिव भक्तों की ओर से मनाया गया।

इस अवसर पर श्री करौली शंकर महादेव धाम के संरक्षक राजेंद्र साहू, अध्यक्ष विजय मगेंद्र, उपाध्यक्ष विजय साहू, कोषाध्यक्ष भुनेश्वर विश्वकर्मा, जिला प्रवक्ता दिनेश साहू, मीडिया प्रभारी श्री चूड़ामणि साहू, कार्यकारिणी – सदस्य रामेश्वर साहू, वीरेंद्र देशमुख, एवं हेमलता साहू कुमुदरानी, रमा मानिकपुरी, ओम कुमारी, परमेश्वर राठौर सपरिवार करौली धाम के सभी भक्त
तथा शिव संस्कार धाम दल्ली से हेमशंकर, संजय सिंह,मदन देवांगन, सुमीत साहू, प्रीति, आशा साहू नवीन शिवलिंग स्थापना को श्रद्धा भाव के साथ सफल बनाया।





