दुर्ग। आदर्श गणेश उत्सव समिति के तत्वाधान में आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालुओं ने भोग भंडारा में भोजन प्रसाद प्राप्त किया। समिति अध्यक्ष वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श गणेश उत्सव समिति बोरसी प्रदीप्ति नगर में 11 दिनों तक भगवान गणेश की पूजा अर्चना की गई भगवान गणेश की स्थापना के बाद लगातार प्रतिदिन गणेश उत्सव समिति के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहे अनेक प्रतियोगिताओं के माध्यम से क्षेत्र की माता बहनों का मनोरंजन हुआ अब वही क्षेत्र के नई प्रतिभाओं को भी आगे आने का मौका मिला समिति द्वारा इसी मंच से शिव महापुराण का आयोजन किया गया जिसमें भगवान शिव पार्वती की कथा और भगवान गणेश के जन्म की कथा का श्रवण कर क्षेत्र के लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करने का प्रयास किया। प्रथम पूजनीय भगवान गणेश की पूजा प्रदीप्ति नगर वासियों ने पूरे तन मन धन से 11 दिनों तक किया अंतिम दिन हवन का कार्यक्रम हुआ उसके पश्चात भोग भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भोग ग्रहण किया। इसके पश्चात सेक्टर 9 स्थित हनुमान मंदिर के समीप भगवान गणेश का महाप्रसाद श्रद्धालुओं को प्रदान किया गया जिसमें अनेक श्रद्धालुओं ने इस भोजन प्रसाद का ग्रहण किया। दूसरे दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया भगवान गणेश के भव्य विसर्जन यात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु गण शामिल हुए। और पूरे यात्रा के दौरान गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ भगवान गणेश की जय जय कारे लगाते हुए यात्रा का समापन किया।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!