दुर्ग।दुर्ग शहर के वरिष्ठ भाजपा नेता विनायक विकास समिति प्रदीप्ति नगर बोरसी के अध्यक्ष अनिल साहू सहित समिति पदाधिकारियों ने 1 अक्टूबर को स्वच्छता अभियान के तहत हाथ में झाड़ू लेकर कचरों की सफाई की। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने इस अवसर पर कहा कि कल 2 अक्टूबर को महात्मा गाँधी जी की जयंती है। उन्होंने स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वच्छ भारत की कल्पना की थीं।सभी नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहना चाहिए और श्रमदान कर अपने परिसर को स्वच्छ बनाने में भागीदारी देना चाहिए। श्री साहू ने बताया कि पुरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी स्वच्छता ही सेवा अंतर्गत श्रमदान कर ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों द्वारा अपनी भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।सभी आम नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता को अपनाने के साथ स्वस्थ रहने के लिए अपने आसपास को साफ सुथरा रखे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ में सभी नागरिकों से एक अक्टूबर को ‘स्वच्छता के लिए एक घंटे का श्रमदान’ करने की अपील की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्रव्यापी स्वच्छता अभियान के आव्हान के पालन में गांधी जयंती से एक दिन पूर्व बोरसी क्षेत्र के लोग एकत्र हुए और व्यापक रूप से स्वच्छता अभियान चलाकर महात्मा गांधी को स्वच्छांजलि दी, इस दौरान बड़ी संख्या में पुरुष और महिला कार्यकर्ताओं ने हाथ में झाड़ू और डस्टबीन लेकर साफ सफाई की और कूड़ा उठाया। वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा कि स्वच्छता के पालन से मनुष्य जीवन की बहुत सारी समस्याओं और तकलीफों का समाधान मिलता है। वातावरण को स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है, वातावरण की स्वच्छता से ही मनुष्य का स्वास्थ्य जुड़ा हुआ है, इसीलिए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छ भारत श्रेष्ठ भारत का नारा दिया था, इसी नारे को फलीभूत करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाया गया स्वच्छता अभियान एक राष्ट्रीय आंदोलन का रूप ले चुका है। स्वच्छ भारत अभियान के संदेश ने लोगों के अंदर उत्तरदायित्व की एक अनुभूति जगा दी है। अब जबकि नागरिक पूरे देश में स्वच्छता के कामों में सक्रिय रूप से सम्मिलित हो रहे हैं, महात्मा गांधी द्वारा देखा गया ‘स्वच्छ भारत’ का सपना अब साकार होने लगा है।भाजपा नेता अनिल साहू ने कहा कि स्वच्छ भारत का नारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिया गया नारा था लेकिन इस नारे को धरातल पर साकार करने के लिए किसी ने काम नहीं किया। 70 साल बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे धरातल पर उतारा और वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद स्वच्छ भारत अभियान के आव्हान के साथ स्वच्छता के लिए जन जागरूकता लाने का प्रयास किया, जिसका यह परिणाम है कि आज प्रत्येक नागरिक स्वच्छता के प्रति संवेदनशील हुआ है और लोगों की कचरा फेंकने की प्रवृत्ति भी अब काफी हद तक कम हुई है, जिसके चलते अब वातावरण में स्वच्छता अधिक दिखाई देती है। स्वच्छ भारत एक साझा जिम्मेदारी है और हर छोटा प्रयास मायने रखता है। भावी पीढ़ी को एक स्वच्छता से भरा माहौल देने के लिए मार्ग प्रशस्त करना वर्तमान पीढ़ी की जिम्मेदारी है। स्वच्छता को संस्कार के रूप में भावी पीढ़ी को देना होगा। इस महान प्रयास से आने समय में भारत स्वच्छता के मामले में विश्व के लिए उदाहरण बन सकेगा। सफाई अभियान पश्चात भाजपा नेता अनिल साहू ने उपस्थित आम नागरिकों को अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाते हुए श्रेष्ठ भारत निर्माण का संकल्प दिलाया।
इस अवसर पर एच पी देशमुख, श्याम लाल साहू, बीरेन्द्र कुमार चंद्रवंशी,सार्थकसाहू,खिलावन केवट,सुनील साहू ,सुकदेव देशमुख ,चित्रलेखा साहू,पूनम मौर्य, आशा साहू,श्रध्दा चन्द्राकर,मीरा देवांगन सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग व भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!