दल्ली राजहरा

रविवार 22 फरवरी 2026

भोजराम साहू 9893 765541

छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के 62वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर दल्ली राजहरा भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा नगर में सादगी एवं सेवा भाव के साथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केक काटकर मुख्यमंत्री जी को हार्दिक बधाई एवं शुभ कामनाएँ  दी गईं।

कार्यक्रम की विशेष उपलब्धि के रूप में 80 स्वच्छता दीदियों को गमछा वितरित कर सम्मानित किया गया। यह आयोजन सेवा, समर्पण और समाज के प्रति कृतज्ञता का सशक्त संदेश देता हुआ नजर आया।

उपस्थित गणमान्य कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू, नगर पालिका अध्यक्ष तोरण लाल साहू , महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य स्वाधीन जैन, OBC मोर्चा जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल, जिला महिला मोर्चा मंत्री गीता मरकाम, पूर्व जिला मंत्री राजेश दशोडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश पांडेय व महेंद्र सिंह, पूर्व युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र गाड़ियोक, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष सागर गनिर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोशनी यादव, मंडल उपाध्यक्ष सुरेन्द्र बेहरा व मुकेश खस, , मंडल मंत्री समर्थ लखानी एवं सुनीता भांडेकर उपस्थित रहे।

इसके साथ ही पार्षदगण विशाल मोटवानी, निर्मल पटेल, तरुण साहू, वरिष्ठजन रमनी बाघ, संजू जैन, प्रमोद कुमार, इमरान अहमद तथा युवा साथियों हर सिमरन सिंह, ललित जैन, राहुल साहू, राहुल (चंद्रप्रकाश) शर्मा, रौनक साहू, साहिल सावलकर, नदीम, एम. अमन, शबीर, शेखर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं नागरिक गण मौजूद रहे।

अंत में मुख्यमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु मंगल कामनाएँ व्यक्त की गईं। कार्यक्रम का समापन “सेवा ही संगठन का मूल मंत्र है” के संदेश के साथ हुआ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!