
दल्ली राजहरा रविवार 22 फरवरी 2026 भोजराम साहू 9893 765541
वनांचल क्षेत्रो में शिक्षा की ज्योति का अलख जगा रहे वनांचल शिक्षा सेवा न्यास छत्तीसगढ़ रायपुर द्वारा संचालित सरस्वती शिक्षा केन्द्र जिला बालोद का आवर्ती वर्ग सरस्वती शिशु मन्दिर कुसुमकसा में जिला स्तरीय बैठक रखी गई । बैठक में शिक्षा के गुणवत्ता केन्द्रो के संचालन तथा ग्रामीण वनांचल क्षेत्रो में शैक्षणिक विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।
कार्यक्रम में पूर्व जनपद सदस्य व कुसुमकसा मण्डल में मंत्री संजय बैस मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित थे । उनके साथ ग्राम पंचायत कुसुमकसा के पंच संतोष जैन, संकुल प्रभारी नंदलाल कोसमा जिला समन्वयक पुषण लाल भुआर्य संकुल समन्वयक अमीरदास आचार्य दीदी बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

कार्य क्रम का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के छायाचित्र में दीप प्रज्ज्वलित एवं वंदना प्रार्थना के साथ हूआ । इसके पश्चात वनांचल एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित सरस्वती शिक्षा केन्द्रो के लिए दरी तथा नन्हे मुन्ने भैया बहनो के शैक्षणिक विकास हेतु उपयोगी खिलौना वितरण किया गया ।

समाजसेवी विनोद बच्चानी रायपुर के सहयोग से बालोद जिला के लिए शिक्षण सहायक खिलौना दरी उपलब्ध कराया गया जिसे बैठक में उपस्थित आचार्यों को उक्त सामग्री प्रदान की गई । जिसमें भैया बहनो के बौद्धिक व शैक्षणिक विकास को नई गति मिलेगी । बैठक के दौरान अतिथियों ने विभिन्न केन्द्रो की प्रगति की जानकारी लेते हुए आचार्यो का मार्गदर्शन किया और शिक्षा के साथ संस्कार आधारित शिक्षा पर विशेष बल दिया ।




