दल्ली राजहरा शुक्रवार 06 मार्च 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा/ छत्तीसगढ़ माइंस श्रमिक संघ दल्ली राजहरा,जिला किसान संघ बालोद, संयुक्त किसान मोर्चा 9 मार्च दिन सोमवार को भारत अमेरिका व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर न करने की मांग को लेकर अनुविभागीय दंडाधिकारी डौंडीलोहारा, डौंडी, दल्ली राजहरा, और गुरूर के किसान /मजदूर साथी अपने अपने स्थानीय अनुविभागीय दंडाधिकारी को राष्ट्रपति और केंद्र सरकार के नाम ज्ञापन सौंपने की तैयारी में है । जिसमें क्षेत्र के किसान /मजदूर साथी शामिल होगे, इस समझौते से किसानो की मुश्किल बढ़ती हुई दिखाई दे रही है, क्षेत्र के किसानो को भारत अमेरिका व्यापार समझौते के खिलाफ पूरे भारत में एक साथ लगातार संघर्ष की योजना बनाया जा रहा है,और भी किसानों से संबंधित जरूरी मुद्दे भी शामिल किए जाएंगे, मजदूर विरोधी 4 श्रम कानून का विरोध भी इस ज्ञापन में शामिल किया गया है, और मजदूर किसान एक साथ इस ज्ञापन को सौंपेंगे। डौंडीलोहारा क्षेत्र व आसपास के सभी किसान व मजदूर साथियों से आव्हान किया जाता है कि सभी अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस किसान मजदूर एकता को सफल बनाए और भारत सरकार से भारत अमेरिका व्यापार समझौते और 4 श्रम कानून को रद्द करने की मांग करे ।Spread the lovePost navigationतेज रफ्तार ट्रक के चपेट में आने से वनविभाग के कर्मचारी की मौत। “घर की जिम्मेदारी के साथ नगर को स्वच्छ बना रहीं स्वच्छता दीदियां का, महिला दिवस पर हुआ सम्मान”