दल्ली राजहरा

मंगलवार 10 मार्च 2026

भोज राम साहू 9893765541

  दल्ली राजहरा वार्ड नंबर 7 के पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू के सहयोग से राधा कृष्ण समिति द्वारा दल्लीराजहरा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू व युवा मोर्चा अध्यक्ष सागर गनवीर के तत्वावधान में कल सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल साहू व उपाध्यक्ष राहुल चंद्र शर्मा उपस्थित रहे, जिनका वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू व समिति द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही महामंत्री व उपाध्यक्ष द्वारा भी स्वच्छता दीदियों का स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समिति की समस्त दीदियों द्वारा  स्वच्छता दीदियों का तिलक लगाकर साड़ी व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही वार्डवासियों से अपील की गई कि वे घर का कचरा समय पर दें और अपने मोहल्ले व वार्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।
कार्यक्रम में टोमन यादव, फुलेश्वर साहू, लोकेश्वर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बहनें भी उपस्थित रहीं। अंत में पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू, समिति के सदस्यों व समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में युवा मोर्चा के महामंत्री राहुल साहू व उपाध्यक्ष राहुल चंद्र शर्मा उपस्थित रहे, जिनका वार्ड पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू व समिति द्वारा गुलदस्ता भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही महामंत्री व उपाध्यक्ष द्वारा भी सफाई कर्मचारियों का स्वागत कर उनका सम्मान किया गया।

इस अवसर पर समिति की समस्त दीदियों द्वारा सफाई कर्मचारी बहनों का तिलक लगाकर साड़ी व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया और उनके कार्यों की सराहना की गई। साथ ही वार्डवासियों से अपील की गई कि वे घर का कचरा समय पर दें और अपने मोहल्ले व वार्ड को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

कार्यक्रम में टोमन यादव, फुलेश्वर साहू, लोकेश्वर साहू सहित अन्य गणमान्य नागरिक व बहनें भी उपस्थित रहीं। अंत में पार्षद वीरेंद्र कुमार साहू, समिति के सदस्यों व समस्त उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया गया।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!