
दल्ली राजहरा
रविवार 29 मार्च 2026
भोजराम साहू 9893 765541
दल्ली राजहरा के जालाराम बापा मंदिर परिसर में ग्रीष्मकालीन शिविर का सफल समापन हुआ इस शिविर में 42 बच्चों ने भाग लिया ।
आर्ट अटैक जयश्री जैन एवं किटी दावड़ा द्वारा आर्ट अटैक ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन 21 मार्च से 28 मार्च तक जलाराम बापा मंदिर हॉल में किया गया था , जिसका समापन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।

इस ग्रीष्मकालीन शिविर में कुल 42 बच्चों ने भाग लिया और कला, हस्तकला, स्वयं करें गतिविधियां, खेल तथा मनोरंजक शिक्षण में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के दौरान बच्चों ने न केवल नई-नई कौशल सीखी, बल्कि अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का भी शानदार प्रदर्शन किया।
पूरे शिविर के दौरान हर दिन सीख और मनोरंजन से भरपूर रहा, जिससे बच्चों के आत्मविश्वास में वृद्धि हुई और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ। विभिन्न गतिविधियों ने बच्चों को सीखने का एक आनंददायक और प्रेरणादायक मंच प्रदान किया।





