दल्ली राजहरा
शनिवार 11 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 को शासकीय जनपद प्राथमिक शाला चिखला कसा क्रमांक 1 संकुल केंद्र में अंगना म शिक्षा / पढ़ाई तिहार कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

लक्षित बच्चे एवं कक्षा पहली ,दूसरी के बच्चों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। बच्चों के माता पिता ने भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए । माताओ को बताया गया कि किस प्रकार आप घर में अपने बच्चों के अक्षर ज्ञान और संख्याओं का ज्ञान करा सकते हैं । 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वार्ड क्रमांक 6 की पार्षद के यस गौतम थे शाला प्रबंधन समिति (यसएमसी ) के अध्यक्ष कीर्ति भारद्वाज एवं सभी सदस्यों उपस्थित रहे ।

शाला की प्रधान पाठक रीता बख्शी शिक्षिका मैरली मैथ्यू ने कार्यक्रम का संचालन किया । इस कार्यक्रम में भारती को स्मार्ट माता का सम्मान दिया गया ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!