दल्ली राजहरा गुरुवार 18 जून 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

नगरपालिका के सामने सुबह 10:30 बजे राज्यपाल के नाम सौंपा जाएगा ज्ञापन, दरें वापस लेने की मांग 

 

बिजली की बेतहाशा बढ़ोतरी और पेयजल संकट से त्रस्त जनता की आवाज बनकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कल सड़क पर उतरेगी। :– रत्ती राम कोसमा 

 

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा 19 जून 2026, शुक्रवार को प्रातः 10:30 बजे से स्थानीय नगरपालिका कार्यालय के समक्ष एक विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शन सरकार द्वारा बिजली दरों में लगातार की जा रही वृद्धि और दल्लीराजहरा के श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में गहराते पेयजल संकट के विरोध में किया जा रहा है। धरने के दौरान बिजली की बढ़ी हुई दरों को तत्काल वापस लेने की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा जाएगा।

रतिराम कोसमा ने की अपील:
ब्लॉक अध्यक्ष श्री रतिराम कोसमा ने नगर के समस्त कांग्रेस पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, पार्षदों और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों सहित आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में जुटने का आह्वान किया है।
 कोसमा ने कहा, “सरकार द्वारा बिजली के दामों में लगातार वृद्धि से आम जनता और गरीब परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। वहीं दूसरी ओर, हमारे श्रमिक बाहुल्य क्षेत्रों में लोग पानी की बूंद-बूंद के लिए तरस रहे हैं। जनता के इन बुनियादी हक की लड़ाई लड़ने के लिए हम सड़क पर उतर रहे हैं।”

 

उन्होंने सभी कांग्रेस जनों से अपील की कि वे कल सुबह 10:30 बजे ठीक समय पर नगरपालिका के सामने पहुंचकर इस विरोध प्रदर्शन में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करें।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!