दल्ली राजहरा
गुरुवार 16 अप्रैल 2026
भोजराम साहू 9893 765541
          नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ
ग्राम पंचायत खलारी नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल ठाकुर के हाथों सम्पन हुआ इस अवसर पर ग्राम पंचायत खलारी के डोम सेड 20 लाख रूपये की लागत का भूमिपूजन भी किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता संजय बैंस विशिष्ट अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हितेश साहू ग्राम सरपंच दुग्गा जी जनपद सदस्य प्रति उर्वशा मंडल के महामंत्री मितेंद्र वैष्णव युवा मोर्चा के अध्यक्ष सचिन साहू जी उपस्थित रहे सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा पूजा अर्चना कर कार्यक्रम के मुख्यातिथि देवलाल ठाकुर जी द्वारा फीता काटकर सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ किए ग्रामीण जन अब अपने गांव में ही सेवा सहकारी समिति पाकर हर्षित हुए ।

                 ग्राम सरपंच दुग्गा जी अपने स्वागत भाषण में कहा कि आज हमारे ग्राम के लिए गौरव भरा दिन है हमारे पूर्वज बहुत प्रयासरत रहे कि हमारे गांव में ही धान खरीदी हो खाद बीज सब यही मिले आज उनके सपनों को साकार प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी ने हमारे जन जन के नेता देवलाल ठाकुर जी के प्रयास से हम सफल हुए मै और पूरे ग्राम वासी माननीय मुख्यमंत्री जी के साथ देवलाल ठाकुर जी का आभार व्यक्त करते है ।

                     पूर्व मंडल अध्यक्ष सोमेश साहू जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वास्तव में जो खलारी के साथ आस पास के ग्रामीण जन अपने किसान हित की जो मांग था उसे हमारे मुख्यमंत्री जी ने देवलाल ठाकुर के अथक प्रयास से हम सफल हुए आप लोगों के बीच में सुशासन तिहार में प्रदेश के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने वादा किया था कि हम आपके गांव में ही धान खरीदी होगी जो आज सकार हुआ सोमेश साहू जी ने ग्रामीण जनों को सहकारिता के विषय में भी विस्तार से संबोधित किए कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा नेता संजय बैंस ने कहा कि कोशिश ही कामयाब होती है और आपके कोशिशों को देवलाल ठाकुर जी का साथ मिला सोमेश साहू जी हितेश साहू का साथ मिला और आप सबके सहयोग से नवीन सेवा सहकारी समिति का शुभांरभ में हम सबको साक्षी होने का अवसर देने के लिए मै आपको धन्यवाद के साथ आप सभी को बधाई देता हु वास्तव में विष्णुदेव की सरकार किसान हितैषी है
      कार्यक्रम के मुख्यातिथि प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता देवलाल ठाकुर जी ने कहा कि किसान जो चाहता है वैसा होता नहीं है पर प्रदेश की विष्णुदेव साय की सरकार है किसान जो चाह राह है उसे माननीय विष्णु देव साय जी साकार कर भी रहे है पूरे प्रदेश में 513 नवीन सेवा सहकारी समिति का आज शुभारम्भ माननीय विष्णुदेव साय जी ने शुभांरभ किए है जिसमें हमारे डौंडी ब्लाक में आठ नवीन सेवा सहकारी समिति का आज शुभांरभ हुआ है पहले हमारे किसान मांग करते करते थक जाते थे पूरा नहीं होता था मैने हमारे ब्लॉक में आठ जगह के लिए मांग किया था जिसे माननीय मुख्यमंत्री जी ने आठों जगह पूरा करके किसानों का मान बढ़ाया है भाजपा की सरकार संकल्पित है किसानों का आय बढ़ाने की दिशा में कार्य करने के लिए अभी हमारी सरकार 21 क्विंटल 3100 रुपए की भाव से धान खरीदी हुई और सभी किसानों के खाते में उनका पूरा पैसा आ गया मै आप सभी को बधाई देता हु अब आप को दूर की सफर तय नहीं करना पड़ेगा अब सब सुविधा आपके गांव में ही उपलब्ध होगी आपके गांव में ग्रामीण जनों के मांग पर कलां मंच परिसर में डोम सेड का भूमिपजन हुआ उसके लिए भी आप सभी को बधाई देता हु । 

              कार्यक्रम के अंत में सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष हितेश साहू जी ने आभार व्यक्त किए कार्यक्रम का संचालन भाजपा नेता अमन दुग्गा द्वारा संचालित किया गया इस अवसर पर डॉ लीलाधर साहू बूथ अध्यक्ष मदन निषाद मोती यादव सम्हन नेताम मंजू चक्रधारी ग्राम पटेल अनिल निषाद सरपंच अड़जाल गीता भंडारी पलटू भूआर्य सहित सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक गोविंद यादव सहित सभी गांव के गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!