दल्ली राजहरा गुरुवार 16 अप्रैल 2026 भोजराम साहू 9893 765541 आज केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई ) ने दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। जिसमें स्थानीय डीएव्ही विद्यालय की दो बालिकाओं क्रमशः शुभो श्री आचार्य जी एवं सुमन वर्मा ने 98 प्रतिशत अंक लाकर सम्पूर्ण प्रदेश में विद्यालय का परचम लहराया है। जी व्ही राजशेखर राव (प्राचार्य )इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य जी. व्ही. राजशेखर राव ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि विद्यालय में कुल 104 बच्चें सीबीएसई दसवीं बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हुए। जिनमें से 14 बच्चो ने 90% से अधिक अंक लाकर विद्यालय का नाम प्रदेश स्तर पर गौरवान्वित किया है। जिनमें शामिल बच्चें है – शुभोश्री आचार्यजी 98%एवं सुमन वर्मा 98% ,जिज्ञासा बारले 96.8% , साहिल कुमार साहु 94.2% , संस्कार साहु 93.6% ,अस्मित गनवीर 93.4% , रूचिका कोसमार्या 92.8%, वाडापल्ली प्रज्जवल 92.4% , आयुशी सिंग 91.2% , लिनेष कुमार 90.8% , रूचि देवांगन 90.6% , सुयष जैन 90.4% , दीपांशी पटनायक 90.4% एवं अभिषेक कार्तिक 90% । वहीं 41 बच्चों ने 80 % से अधिक अंक और 54 बच्चों ने 75 % से अधिक अंक परीक्षा में अर्जित किया है । प्राचार्य राव ने आगे बताया कि बच्चों ने शिक्षको के मार्गदर्शन में अथक मेहनत किया । जिसका परिणाम आज हमारे समक्ष है। सभी बच्चों के इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन समिति के चेयरमेन आर. बी. गहरवार एवं डीएव्ही विद्यालय के क्षेत्रीय निर्देषक प्रशांत कुमार ने सभी बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य हेतु कामना की है। प्राचार्य श्री राव ने यह भी बताया कि दसवीं कक्षा के छात्र छात्राओं ने नगर के शिक्षा क्षेत्र में जो उच्च मानदंड स्थापित किया है वह आगामी वर्षो में बढ़ता ही जायेगा। भविष्य में डीएव्ही के बच्चें मील का पत्थर साबित होंगे। Spread the lovePost navigationसीटू ने टाउनशिप की समस्याओं को लेकर नगर प्रशासन भवन के सामने पूरे दिन किया धरना प्रदर्शन । ग्राम पंचायत खलारी हुआ नवीन सेवा सहकारी समिति का देवलाल ठाकुर के हाथों हुआ शुभांरभ ।