दल्ली राजहराशनिवार 21 दिसंबर 2024भोजराम साहूबिलासपुर में आयोजित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे इंस्टीट्यूट में 20 दिसंबर में आयोजित गायन प्रतियोगिता 2024 में लोकगीत प्रतियोगिता में टी ज्योति टीम प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। टी ज्योति टीम पंथी गीत सन्ना मोर ललना गाकर मंत्र मुग्ध कर दिया। इस टीम का नेतृत्व मुख्य रेल कर्मचारी एवं कल्याण निरीक्षक निसार अहमद व सोनिया पटवा के द्वारा किया गया । पंथी गीत में संगतकार रेलवे कर्मचारी लाल दास, एस के राउतकर, टिकेश यादव, अतनु मुखर्जी, लवी दानिकर, ग्रेसी राज ने किए व तबला वादक राहुल देवदास, बैंजो तोमेश साहू, आक्टोपड शिवम् उईके ने संगत किए। प्रतियोगिता में रेलवे बिलासपुर DRM एवं सीपीओ IR बिलासपुर द्वारा विजेताओं को मोमेंटो सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायकगण रूबी सूर्यवंशी खैरागढ़,कविता गंगबोईर खैरागढ़ थे।रेलवे बिलासपुर जोन में लोक संगीत प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मिलने पर लोक गायिका , समाजसेविका एवं दल्ली राजहरा नगर पालिका के वार्ड नंबर 26 के पार्षद T. ज्योति ने कहा कि संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी सत्य और अहिंसा के प्रचारक थे उनका नारा था l ” मनखे मनखे एक समान” l वह एक समाज सुधारक तथा सभी मानव को एक समान मानते थे l उनका कहना था कि इंसान के बीच आपसी प्रेम और सद्भावना से ही देश का विकास होगा l जाति-पात और भेदभाव के नाम से लड़ाई से मानव का उत्थान होने के बजाय विनाश होगा lमैं समाज सेविका होने के नाते संत शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास के इन बातों का आदर करती हूं आज मुझे गुरु घासीदास बाबा के संदेश को लोगों को तक पहुंचाने का एक अवसर मिला और मेरे मेहनत को रेलवे बिलासपुर जोन ने प्रथम पुरस्कार के काबिल माना l यह मेरे लिए आज गौरवपूर्ण है क्षण है lबिलासपुर जोन स्तर पर रायपुर डिवीजन से हमारी टीम को इस प्रतियोगिता में अवसर प्रदान करने के लिए रायपुर डिवीजन के समस्त पदाधिकारीयों का हृदय पूर्वक धन्यवाद देती हूं।Spread the lovePost navigation“राजहरा महिला समाज दल्ली राजहरा के द्वारा ग्रामीण जनों को किया गया 140 कंबलों का वितरण l” “स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय नया बाजार राजहरा में गणित उत्सव का आयोजन किया गया।”