दल्ली राजहरा बुधवार 29 जुलाई 2026 भोजराम साहू 9893 765541

 

      भाजपा जिला महामंत्री सौरभ लूनिया 

 

 पटाखे, पुष्पमाला और मिठाइयों से मनाई खुशी, कहा – संगठन को मिली नई गति

 

 

भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सौरभ लूनिया के संगठनात्मक दायित्व का एक वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर सोमवार को दल्लीराजहरा नगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान विधि किया।
कार्यकर्ताओं ने पुष्पमालाएं पहनाकर आत्मीय अभिनंदन किया। इस अवसर पर पटाखे फोड़कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई गईं।

“संगठन को मिली नई दिशा” 
भाजपा मंडल अध्यक्ष रमेश्वर साहू ने कहा कि सौरभ लूनिया ने गत एक वर्ष में संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने और संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने का उत्कृष्ट कार्य किया है। उनके नेतृत्व में जिले में संगठन और अधिक सशक्त एवं सक्रिय हुआ है। कार्यकर्ताओं के साथ उनका सतत संवाद और समर्पित कार्यशैली सराहनीय है।

“ये सम्मान हर कार्यकर्ता का है” 
सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए जिला महामंत्री सौरभ लूनिया ने कहा कि यह सम्मान उनका व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता के परिश्रम, समर्पण और सामूहिक प्रयास का सम्मान है। उन्होंने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की शक्ति है और सभी के सहयोग से आगे भी जनसेवा एवं संगठन विस्तार का कार्य निरंतर जारी रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, मंडल के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।1
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!