दल्ली राजहरा शनिवार 01 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ शासन की प्राथमिकताओं में शामिल CM हेल्पलाइन 1076 दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों के लिए वरदान साबित हो रही है। बालोद जिले के डौण्डी विकासखण्ड के वनांचल ग्राम देवपाण्डुम में पेयजल की गंभीर समस्या का समाधान महज 48 घंटे के भीतर कर दिया गया। क्या थी समस्या? 25 परिवारों वाले इस छोटे से वनांचल गांव में जल जीवन मिशन के तहत सोलर आधारित जल प्रदाय योजना लगी है। हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के कारण गांव का सोलर सिस्टम खराब हो गया था, जिससे ग्रामीणों के सामने पेयजल का संकट खड़ा हो गया था।1076 पर शिकायत, 48 घंटे में समाधान ग्राम देवपाण्डुम के निवासी छत्तर सिंह कुमेटी ने सोशल मीडिया पर CM हेल्पलाइन 1076 के बारे में जानकारी मिलने पर बिना देर किए कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होने के कुछ ही घंटों में क्रेडा विभाग के अधिकारियों ने संपर्क किया। लगातार बारिश के बावजूद अगले ही दिन तकनीकी अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम देवपाण्डुम पहुंची। टीम ने सोलर सिस्टम की खामियों को दुरुस्त कर पेयजल सप्लाई को पहले की तरह सुचारू कर दिया। ग्रामीणों ने जताया आभार समस्या का समाधान होने पर श्री छत्तर सिंह और पूरे गांव ने खुशी व्यक्त की। छत्तर सिंह ने कहा: _”हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी जल्दी और वनांचल क्षेत्र में हमारी बात सुनी जाएगी। शिकायत दर्ज कराने के महज 48 घंटे के भीतर हमारे गांव में पानी की सप्लाई फिर से शुरू हो गई।”ग्राम देवपाण्डुम के निवासियों ने जल जीवन मिशन के तहत निर्बाध जल आपूर्ति और CM हेल्पलाइन 1076 के त्वरित एवं प्रभावी संचालन के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का हृदय से आभार व्यक्त किया है। हमारा दल्ली राजहरा- निष्पक्ष समाचार चैनल का जनहित में अपील ➡️ समस्या हो तो 1076 पर कॉल कीजिए CM हेल्पलाइन ⬅️ छत्तीसगढ़ सरकार की निःशुल्क 24×7 टोल फ्री सेवा है। पेयजल, बिजली, सड़क, राशन, पेंशन, स्वास्थ्य, शिक्षा या किसी भी सरकारी सेवा में दिक्कत हो तो तुरंत 1076 डायल करें। विशेषताए 👉1. निःशुल्क – कॉल का कोई चार्ज नहीं 👉2. सीधी शिकायत – बात सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचती है 👉3. समय-सीमा में समाधान – हर शिकायत का तय समय में निराकरण देवपाण्डुम गांव की तरह आपकी समस्या का समाधान भी जल्द हो सकता है। याद रखें: 1076 – मुख्यमंत्री की सीधी लाइनSpread the lovePost navigationथाना गुरूर पुलिस का जागरूकता अभियान: साइबर ठगी, यातायात नियम और “गुड टच-बैड टच” पर छात्र-छात्राओं को दी गई जानकारी ।