दल्ली राजहरा शनिवार 01 अगस्त 2026 भोजराम साहू 9893 765541 नगर पालिका परिषद के पंडर-दल्ली क्षेत्र से लेकर समस्त नगर तक अपनी निरंतर जनसेवा और भाजपा के प्रति समर्पण से लोकप्रियता हासिल करने वाले युवा नेता सोमेश जायसवाल को पार्टी ने एक और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक कल्याण सोनवानी ने प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, प्रदेश संयोजक संजय नारायण, जिलाध्यक्ष चेमन देशमुख और जिला महामंत्री सौरभ लूनिया एवं मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू की सहमति से सोमेश जायसवाल को दल्ली राजहरा भाजपा का झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ का संयोजक नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद से ही नगर में बधाइयों का तांता लगा हुआ है।वार्ड 02 से शुरू हुआ जनसेवा का सफर सोमेश जायसवाल वार्ड क्रमांक 02 के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। पिछले कई वर्षों से वे वार्ड में किसी भी तरह के आयोजन में सबसे आगे रहते हैं। चाहे सुख का अवसर हो या दुख की घड़ी, वे परिवार के सदस्य की तरह वार्डवासियों के साथ खड़े रहते हैं। गरीब, असहाय और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहने के कारण ही आम जनता के बीच उनकी पहचान एक जुझारू और मिलनसार नेता के रूप में बनी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोमेश हर घर की समस्या को अपनी समस्या समझकर समाधान के लिए प्रयास करते हैं। इसी जनसंपर्क और जमीनी जुड़ाव के कारण उनकी लोकप्रियता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। पार्टी ने जताया भरोसा सोमेश की संगठन के प्रति निष्ठा, अनुशासन और सक्रियता को देखते हुए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी है। इस प्रकोष्ठ का मुख्य काम झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले परिवारों तक केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना, उनकी समस्याओं को सुनना और संगठन तक पहुंचाना है । इस नियुक्ति पर वार्ड 02 के साथ-साथ पूरे नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सोमेश अपनी मेहनत और लगन से इस दायित्व को बखूबी निभाएंगे और आगे भी पार्टी उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपेगी।सोमेश ने कहा – हर घर तक पहुंचेगी भाजपानई जिम्मेदारी मिलने पर सोमेश जायसवाल ने कहा कि यह उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा “मैं पार्टी द्वारा दिए गए इस दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। मेरी प्राथमिकता होगी कि झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले प्रत्येक परिवार तक प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान कार्ड, उज्ज्वला योजना जैसी योजनाओं का लाभ पहुंचे और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण हो।”आभार व्यक्त कियासोमेश ने इस अवसर पर जिला महामंत्री सौरभ लूनिया, जिला संयोजक कल्याण सोनवानी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष तोरण लाल साहू, उपाध्यक्ष मनोज “पिंटू” दुबे, मंडल अध्यक्ष रामेश्वर साहू सहित भाजपा के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के मार्गदर्शन में वे पार्टी को और मजबूत करने का काम करेंगे।नियुक्ति की सूचना मिलते ही वार्डवासियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उनके निवास पहुंचकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।Spread the lovePost navigationसंत रविदास जयंती पर समरसता की मिसाल: 51 दीपों से जगमगाया मंदिर, भाजपा ने दिया सामाजिक एकता का संदेश । संडे मेगा स्टोरी के 49 वे अंक में आज दल्लीराजहारा के ग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह की कहानी..!