दल्ली राजहरा शुक्रवार 02 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्राकांत गवर्णा के निर्देशन तथा एसडीओपी गुरूर श्रीमती माया शर्मा के मार्गदर्शन में थाना सनौद पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261002-WA0137.mp4पुलिस ने सोना चोरी के मामले में जहां 2 लाख 79 हजार से अधिक के सोने के जेवरात बरामद किए हैं, वहीं सिम एक्टिवेट करने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक शातिर आरोपी को भी धर दबोचा है।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/10/VID-20261002-WA0136.mp4पहला मामला: सोना चोरी का खुलासा, UP का आरोपी भिलाई से धराया प्रार्थिया ज्योति साहू पति जितेंद्र कुमार साहू निवासी ग्राम अरकार थाना सनौद ने दिनांक 09.06.2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि कोई अज्ञात चोर उनके घर में घुसकर 01 नग सोने का गुलबंद 13 ग्राम, 01 जोड़ी सोने का झुमका 10 ग्राम, 01 जोड़ी सोने का टॉप्स 05 ग्राम कुल 28 ग्राम सोना चोरी कर ले गया है। इस पर थाना सनौद में अपराध क्रमांक 98/2026 धारा 331(4), 305 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।विवेचना के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर लगातार पतासाजी करते हुए भिलाई से आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ग्राम अरकार में हुई चोरी को स्वीकार किया।गिरफ्तार आरोपी – रामअवतार सिंह पिता शंकर पाल सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी रूस्तमगढ़ जिला अलीगढ़ (उत्तरप्रदेश), वर्तमान पता शारदा पारा वैकुंठ धाम कैम्प-2 भिलाई, थाना छावनी जिला दुर्ग। आरोपी के कब्जे से चोरी गया पूरा सोना – गुलबंद 13 ग्राम, झुमका 10 ग्राम, टॉप्स 05 ग्राम कुल कीमत 279450 रुपये बरामद किया गया है। आरोपी को आज दिनांक 02.10.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। दूसरा मामला: सिम एक्टिवेट करने के नाम पर धोखाधड़ीथाना सनौद में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 420 भादवि व 42(3)(म) दूरसंचार अधिनियम 2023 के तहत मामला पंजीबद्ध था। प्रार्थी जीवन लाल निषाद पिता मिलोत कुमार उम्र 23 वर्ष साकिन भरदाखुर्द थाना गुण्डरदेही ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 10.02.2024 को ग्राम सनौद में आरोपी भानूवेद देवांगन एवं अन्य द्वारा एयरटेल कंपनी का सिम नंबर 9165887188 को वोडाफोन आइडिया में पोर्ट कराने के लिए आधार कार्ड लिया गया था। आरोपियों ने प्रार्थी का लाइव फोटो और बायोमेट्रिक में अंगूठा लगवाकर उसके आधार कार्ड से बेईमानी पूर्वक 04 सिम क्रमांक – 9039165252, 9630483728, 7898163639, 9752153451 को एक्टिवेट कर धोखाधड़ी की।तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान रोशन लाल देवांगन पिता राजेंद्र देवांगन उम्र 29 वर्ष साकिन डिपरापारा वार्ड नं. 39 थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के रूप में हुई। आरोपी को दुर्ग से हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह एयरटेल टेलीकॉम कंपनी में वर्ष 2023 से तथा वोडाफोन आइडिया टेलीकॉम कंपनी में वर्ष 2024 में एजेंट का कार्य करते हुए ग्राहकों का फिंगर प्रिंट एवं आधार कार्ड लेकर एक ही ग्राहक के नाम से 04 सिम एक्टिवेट कर धोखाधड़ी करता था। आरोपी से घटना में प्रयुक्त 01 नग मोबाइल भी जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है, विवेचना जारी है। कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका इस पूरी कार्रवाई में निरीक्षक सोनसिंह सोरी थाना प्रभारी सनौद, सउनि नंद कुमार साहू, प्र.आर. 644 हिरदेराम कोलियारा, आरक्षक दमन वर्मा, आरक्षक टिकेन्द्र कुमार सोरी, आरक्षक गौकरण यादव, आरक्षक गोविन्द साहू एवं सायबर सेल प्रभारी सउनि धरम भुआर्य, प्र.आर. रूमलाल चुरेन्द्र, आरक्षक मिथलेष यादव, आरक्षक पूरन देवांगन की महत्वपूर्ण भूमिका रही।Spread the lovePost navigationदल्ली राजहरा में कांग्रेस का स्वच्छता अभियान: गांधी-शास्त्री जयंती पर ब्लॉक कांग्रेस ने दिया स्वच्छता का संदेश । सिलाई मशीन से संवरेगा भविष्य: तस्करी और शोषण की शिकार बालिका को बाल कल्याण समिति ने दिया आत्मनिर्भरता का तोहफा ।