दल्ली राजहरा रविवार 04 अक्टूबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 ग्राम कोरगुड़ा में भोले-भाले ग्रामीणों को स्वास्थ्य शिविर के नाम पर ठगने की बड़ी साजिश को बालोद पुलिस ने समय रहते नाकाम कर दिया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापा मारकर 4 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से वाहन सहित लगभग 7 लाख 18 हजार रुपए की बिना लाइसेंस वाली दवाइयां, सप्लीमेंट्री प्रोडक्ट और मशीनें बरामद हुई हैं।कैसे हुआ खुलासा …?दिनांक 01.10.2026 को थाना बालोद को सूचना मिली कि ग्राम पंचायत भवन कोरगुड़ा में वाहन क्रमांक CG 07 AQ 7352 से 4 व्यक्ति आए हैं और बड़ी मात्रा में दवाइयां लेकर मेडिकल कैंप लगाने के नाम पर ग्रामीणों को इकट्ठा कर रहे हैं।सूचना मिलते ही थाना बालोद की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पूछताछ में आरोपियों के पास शासकीय अनुमति, मेडिकल लाइसेंस या कोई भी वैधानिक दस्तावेज नहीं मिला। इस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर चारों को वाहन और सारी सामग्री के साथ थाना लाया गया।धारा 106 BNSS के तहत कार्रवाई..!थाना बालोद में धारा 106 BNSS के तहत पंचनामा तैयार कर सारी सामग्री जब्त कर ली गई है और अग्रिम वैधानिक जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपी:1. राजेश कुमार कोठारी (40) – ग्राम हरंडडा, जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई2. टी. वेंकटेश राव (47) – हुडको भिलाई, सेक्टर-063. सुरेन्द्र पटेल (29) – ग्राम सिंगारपुर, जिला कबीरधाम4. यू मोहित कुमार रक्सेल (38) – करगाडीह, उतई, दुर्गक्या-क्या बरामद हुआ …?पुलिस को RETROS कंपनी के नाम से बड़ी मात्रा में प्रोडक्ट मिले हैं, जिनमें – Memory Granue, Lady Care, Uric Acid Control, Kidney Care, Piles Care, Men’s Charge, Thyroid Care, Bone Health, Multivitamin, Liver Care, Ortho Care, Heart CRE Powder, Detox Juice, Diabo Care, BP-Care, Fat Cleaner, Suvarna Prashan सहित 30 से अधिक प्रकार की दवाइयां और पाउडर शामिल हैं। इसके अलावा मौके से Quantum Resonance Magnetic Analyzer मशीन, वेट मशीन, लैपटॉप, Canon प्रिंटर, बिजली बोर्ड और उनका वाहन भी जब्त किया गया है। जप्त सभी समान जिसकी कुल कीमत – ₹7,18,597/-बालोद पुलिस की अपील:बालोद पुलिस ने जनता से अपील की है कि गांव में यदि कोई भी व्यक्ति मेडिकल कैंप, फ्री जांच या दवाई वितरण के नाम पर आए तो पहले उसकी वैधता, शासकीय अनुमति और विभागीय दस्तावेज जरूर जांच लें। संदिग्ध लगने पर तुरंत *100 या थाना बालोद* को सूचना दें। बालोद पुलिस – आपकी सुरक्षा, हमारी प्राथमिकता।Spread the lovePost navigationघोड़ा मंदिर वार्ड क्र. 13 के जर्जर मुख्य मार्ग का होगा कायाकल्प, विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ भूमिपूजन । यातायात, साइबर अपराध और नशा मुक्ति को लेकर दल्ली राजहरा में ऐतिहासिक जागरूकता अभियान संपन्न ।