दल्ली राजहरा मंगलवार 03 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 हमारे शहर एवं आसपास क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व का विषय है कि दल्ली राजहरा के सभी गौ सेवक, जो निस्वार्थ भाव से तन, मन और धन से निःशुल्क गौ सेवा में समर्पित हैं, उन्हें छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 के अवसर पर सम्मानित किया गया।कल आयोजित राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान कांकेर लोकसभा के सांसद आदरणीय श्री भोजराज नाग, बालोद जिला कलेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा, बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री तोमन साहू, बालोद नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी एवं दल्ली राजहरा नगर पालिका अध्यक्ष श्री तोरण साहू जी के करकमलों द्वारा गौ सेवकों को सम्मान प्रदान किया गया।इस सम्मान समारोह में गौ सेवा के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे सभी सेवकों की सेवाभावना की सराहना की गई। अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने कहा कि निःस्वार्थ गौ सेवा समाज के लिए प्रेरणादायी है।गौ भक्त अमर लालवानी एवं उनकी पूरी टीम को यह सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।Spread the lovePost navigationCSPDCL के ₹1400 करोड़ के ग्लोबल टेंडर के विरोध में प्रदेशव्यापी हड़ताल सफल, दल्ली राजहरा सहित पूरे प्रदेश में बंद रहा काम ।