दल्ली राजहरा शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 राजहरा बाबा सरोवर में विसर्जन के बाद फैला कचरा, शराब की बोतलें और अंधेरा – प्रशासन को है बड़े हादसे का इंतजार..? जिस तालाब में साल के 12 महीने पानी भरा रहता है, जिस तालाब के पानी से लोग नहाते हैं, कपड़े धोते हैं, घर का काम करते हैं, धार्मिक काम करते हैं और अपने परिजनों के नाहावन का काम करते हैं, आज वही तालाब मैला पड़ा है। वार्ड नंबर 1 और 2 के बीच स्थित राजहरा बाबा सरोवर, दल्ली राजहरा का एकमात्र ऐसा तालाब है जो कभी सूखता नहीं। लेकिन गणेश उत्सव और नवरात्रि में विघ्नहर्ता भगवान गणेश और मां शक्ति दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के बाद इस तालाब की हालत देखकर हर श्रद्धालु का सिर शर्म से झुक जाएगा।विसर्जन के बाद क्या बचा….?मूर्ति बनाने में इस्तेमाल हुई घास, पैरा, लकड़ी, कपड़ा, मिट्टी के खप्पर – सब कुछ तालाब में ही छोड़ दिया गया। पूरा तालाब अवशेषों से पट गया है। तालाब के बाहर ऊपर की तरफ शराब की प्लास्टिक बोतलें, पानी पाउच और डिस्पोजल गिलास बिखरे पड़े हैं। ऐसा लगता है जैसे आस्था के नाम पर यहां गंदगी का विसर्जन कर दिया गया हो। सफाई का जिम्मा किसी का नहींसबसे बड़ा सवाल यही है – सफाई करेगा कौन? विसर्जन करने वाले चले गए, नगर पालिका ने आंखें मूंद लीं। नतीजा, तालाब का पानी प्रदूषित हो रहा है। तालाब के पास रहने वालों ने बताया कि हम इसी पानी से स्नान करते हैं, कपड़े धोते हैं, घर का काम करते हैं। अब पानी गंदा हो गया है तो बीमारी का डर सता रहा है। लोगों में नगर पालिका के खिलाफ भारी रोष है। लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द तालाब की सफाई कराई जाए, नहीं तो यह तालाब हमेशा के लिए प्रदूषित हो जाएगा। रात होते ही अंधेरा और शराबियों का अड्डादिन में गंदगी और रात में अंधेरा। तालाब के किनारे नगर पालिका की ओर से कोई लाइट नहीं है। रात में घोर अंधेरा रहता है। इसी अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व यहां शराब पीने आ जाते हैं। नशे में बहस और अभद्र व्यवहार से वार्ड वासियों को परेशानी होती है। वार्ड वासियों ने बताया कि हमने कई बार पूर्व नगर पालिका अध्यक्षों से लाइट लगाने की मांग की, हर बार अनसुना कर दिया गया। थक-हार कर अब लोग चुप बैठ गए हैं। लोगों का कहना है – शायद नगर पालिका को किसी बड़े हादसे का इंतजार है। हादसा होगा, तब लाइट लगेगी, तब सफाई होगी। राजहरा बाबा सरोवर जो तालाब शहर की आस्था का केंद्र है, वही आज उपेक्षा का शिकार है।Spread the lovePost navigationदीपावली में लहसुन पटाखा (Pop Pop) चबाने से गंभीर हादसा, 2 वर्षीय मासूम की मौत । संजय बैंस ने दीपावली पर शिकारी टोला में 10 मेघावी विद्यार्थी सहित सेवानिवृत्त कर्मचारीयो का किया सम्मान ।