दल्ली राजहरा शुक्रवार 13 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 वार्ड 5 दुर्गा मंच के पास नागरिकों ने रखी अपनी समस्याएं, पदाधिकारियों ने मुद्दे उठाने का दिया भरोसा दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत उत्तर मंडल कांग्रेस कमेटी द्वारा दिनांक 12 अक्टूबर 2026 को वार्ड क्रमांक 5 स्थित दुर्गा मंच के पास ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ विषय पर जन चौपाल का आयोजन किया गया।जन चौपाल में शहर के प्रमुख कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने वार्ड के आम नागरिकों के साथ बैठकर सीधा संवाद किया। इस दौरान लोकतंत्र की मजबूती, मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता, मतदाताओं के अधिकारों एवं निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।नागरिकों ने खुलकर रखी बातजन चौपाल में आम नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं एवं विचार खुलकर रखे। विशेष रूप से बिजली के बढ़े हुए बिलों को लेकर लोगों ने अपनी चिंता व्यक्त की। बिजली की दरों में वृद्धि तथा आम उपभोक्ताओं पर पड़ रहे अतिरिक्त आर्थिक बोझ के संबंध में विस्तार से चर्चा हुई।कांग्रेस पदाधिकारियों ने आम जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जनहित के इन मुद्दों को उचित मंच पर उठाने की बात कही। कौन-कौन रहे मौजूदजन संवाद कार्यक्रम में दल्ली राजहरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रतिराम कोसमा, जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री रवि जायसवाल, युवराज साहू, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष शिबू नायर, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष काशी निषाद, अशोक बाम्बेश्वर, अजय छाजेड, बंटी नोन्हारे, रामजतन भारद्वाज, अप्पू महेन्द्र, कालीन कुरैशी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के ईश्वर राव, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा, अमरौतिन बाई, श्रीनिवासन राव, संतोष पांडे, विजय जोगदंड, प्रदीप, बबलू, यूनियन के अध्यक्ष तिलक मानकर, भूपेंद्र दिल्लीवार, मंडल अध्यक्ष विवेक मसीह, प्रभारी युवराज साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।क्या है उद्देश्यइस जन चौपाल का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों के बीच जागरूकता बढ़ाना, उनकी समस्याओं को सुनना तथा लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनसंवाद स्थापित करना रहा।वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान के माध्यम से कांग्रेस पार्टी आम जनता के बीच पहुंचकर लोकतंत्र और नागरिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद कर रही है।Spread the lovePost navigationशासकीय आईटीआई दल्ली राजहरा में 19 नवंबर को होगा विशाल कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव, 4 बड़ी कंपनियां देंगी नौकरी, वेतन ₹19,500 तक । जन मुक्ति मोर्चा ने किया पटवारी संघ का समर्थन, बालोद बस स्टैंड में हड़ताल स्थल पर पहुंचा प्रतिनिधिमंडल ।