दल्ली राजहरा शनिवार 14 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 वार्ड क्रमांक 18, पुराना बाजार में रविवार को खुशियों का माहौल था। भुआर्य परिवार में जुड़वा पुत्र रत्नों के जन्म के बाद नामकरण संस्कार एवं छठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। मां दन्तेश्वरी के आशीर्वाद से घर में दो नन्हे मेहमानों के आने की खुशी में पूरा परिवार और मोहल्ला झूम रहा था।लेकिन इस कार्यक्रम को सबसे खास बना दिया पर्यावरण प्रेमियों की एक अनोखी पहल ने। पारंपरिक उपहारों के बीच पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू, टिकेश्वर साहू, लोकेंद्र देवांगन, हेमशंकर साहू, राजकुमार साहू, ताराचंद रावटे, चेलाराम निर्मलकर, कौशल साहू एवं सुनील साहू ने परिवार को अमरूद का पौधा भेंट किया।इस अवसर पर पर्यावरण प्रेमी प्रदीप साहू ने बड़ी भावुक बात कही। उन्होंने कहा – “मां दन्तेश्वरी के आशीर्वाद से आपको दो जुड़वा बच्चे मिले हैं, हम आपको अमरूद के पौधे के रूप में तीसरा बच्चा दे रहे हैं। जिस तरह आप अपने दोनों बच्चों का पालन-पोषण करेंगे, उसी तरह इस तीसरे बच्चे का भी संरक्षण करना है। बच्चे बड़े होकर परिवार का नाम रोशन करते हैं, वैसे ही यह पौधा बड़ा होकर फल, छाया और शुद्ध वातावरण देगा।” उनकी इस बात को सुनकर वहां मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाईं और इस पहल की सराहना की।पर्यावरण प्रेमी टिकेश्वर साहू ने कहा कि जन्मदिन, विवाह, नामकरण, छठी जैसे हर मांगलिक आयोजन में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। उन्होंने कहा – “अगर हर परिवार हर शुभ अवसर पर एक पौधा लगाए और उसकी देखभाल करे, तो हम सब मिलकर पर्यावरण को बचाने में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।” कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने भी इस बात पर सहमति जताई कि महंगे उपहार तो समय के साथ खत्म हो जाते हैं, लेकिन पौधा जिंदगी भर साथ रहता है। यह पौधा आने वाले समय में बच्चों के बचपन की यादों और परिवार की खुशियों का प्रतीक बनेगा।अंत में पर्यावरण प्रेमियों ने समाज से अपील की – हर खुशी के अवसर पर एक पौधा लगाएं, प्रकृति से अपना रिश्ता निभाएं। Spread the lovePost navigationपटवारियों की हड़ताल के समर्थन में कर्मचारी संगठनों ने भरी हुंकार, सरकार की दमनात्मक कार्रवाई की कड़ी निंदा…!