दल्ली राजहरा शनिवार 14 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 13 दिसंबर को बालोद में होगा जिला स्तरीय सम्मेलन, तैलिक ज्योति भाग-15 का होगा विमोचन तहसील साहू संघ दल्ली राजहरा के अध्यक्ष शीतल साहू ने बताया कि समाज में युवक-युवती परिचय सम्मेलन वर-वधू तलाश करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होता है। उन्होंने बताया कि रविवार 13 दिसंबर को जिला साहू संघ बालोद के तत्वावधान में जिले के समस्त तहसील प्रकोष्ठ के विवाह योग्य युवक एवं युवतियों का जिला स्तरीय परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में समाज की विवाह योग्य युवक-युवती की पूर्ण परिचय युक्त तैलिक ज्योति पुस्तक भाग-15 का भी विमोचन किया जाएगा। शीतल साहू ने समाज के अधिक से अधिक परिजनों के साथ युवक एवं युवतियों को सम्मेलन में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विवाह योग्य बच्चों के माता-पिता को अपने बच्चों के लिए योग्य वर एवं वधू ढूंढने में होने वाले खर्च को कम करना है।उन्होंने कहा कि लोग वर-वधू तलाशने के लिए गांव-शहर में भटकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान होता है। साथ ही वधू पसंद नहीं आने पर वर-वधू पक्ष के बीच असमंजस की स्थिति बनती है कि अगले पक्ष को क्या जवाब दें। इस आयोजन के माध्यम से इन समस्याओं को दूर किया जा सकता है।सम्मेलन में विवाह योग्य बेटे एवं बेटियां स्वयं समाज के सामने आकर अपना परिचय, शिक्षा और पारिवारिक पृष्ठभूमि की जानकारी देते हैं। उपस्थित परिवारजन पसंद आने पर उनकी पारिवारिक जानकारी लेकर बात आगे बढ़ा सकते हैं। यह आयोजन समाज को जोड़ने और समाज के लोगों के समय तथा खर्च को बचाने का बेहतर माध्यम है। युवक युवती परिचय सम्मेलन की आयोजन तिथि : 13 दिसंबर 2026, रविवारसमय : दोपहर 12 बजे सेस्थान : जिला साहू सदन, दल्ली रोड, बालोद नोट:– अधिक जानकारी के लिए तहसील साहू संघ राजहरा के पदाधिकारीगण एवं अपने परिक्षेत्र के अध्यक्ष से संपर्क करें ।Spread the lovePost navigationजुड़वा बच्चा प्राप्त होने पर छठी समारोह में पर्यावरण प्रेमियों ने दिया “अमरूद का पौधा”..!