दल्ली राजहरा शनिवार 14 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541
बालोद पुलिस ने अवैध नशीली दवाइयों के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ट्रामाडोल युक्त 464 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए हैं। नशीली दवाइयों के साथ नगदी और मोबाइल सहित कुल ₹1,91,631 का मशरूका जप्त किया गया है।
पुलिस अधीक्षक श्री किरण गंगाराम चव्हाण (भा.पु.से.) के निर्देशन में बालोद पुलिस द्वारा जिले में नशे के कारोबार पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 13 नवंबर को थाना बालोद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिवनी, तांदुला नदी पुल के नीचे बालोद निवासी अनूप सरकार सफेद बैग में नशीली दवाइयां रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना मिलते ही थाना बालोद पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को पकड़ लिया। NDPS एक्ट के प्रावधानों के तहत विधिवत नोटिस एवं कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए तलाशी ली गई, जिसमें आरोपी के पास से ट्रामाडोल युक्त प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए।

 

पूछताछ और विवेचना के दौरान इस कारोबार में संलिप्त अन्य दो आरोपियों दीपक धीवर और वाहिद खान की पहचान हुई, जिन्हें भी गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी:

 

 1 अनूप सरकार, पिता हेमंत सरकार, उम्र 38 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 17, कुंदरूपारा, बालोद , 
2.दीपक धीवर, पिता संतोष धीवर, उम्र 23 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 03, धोबनी पारा, कुरूद, जिला धमतरी
3. वाहिद खान, पिता स्व. स्माइल खान, उम्र 26 वर्ष, निवासी वार्ड क्र. 14, संजय नगर, कुरूद, जिला धमतरी

जप्त सामान 
 SPAS- TRASCEN-PLUS (Tramadol) कैप्सूल – 312 नग, कीमत ₹1,24,800 SPASMO- PROXYVON -PLUS (Tramadol) कैप्सूल – 152 नग, कीमत ₹60,800 ,नगदी रकम – ₹1,031 Realme Narzo एंड्राइड मोबाइल – कीमत लगभग ₹5,00 अन्य दो एंड्राइड मोबाइल एवं नगदी ₹1,300

 

तीनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बालोद में अपराध क्रमांक 616/2026, धारा 22(ग) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी अनूप सरकार को 13 नवंबर को रात्रि 20:45 बजे तथा दीपक धीवर एवं वाहिद खान को 14 नवंबर को क्रमशः 13:40 बजे एवं 13:50 बजे गिरफ्तार किया गया। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर 27 नवंबर तक न्यायिक रिमांड प्राप्त करने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया गया है।

 

इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी बालोद निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, साइबर प्रभारी एएसआई धरम भुआर्य, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर मरकाम, आरक्षक भूपेश साहू, आरक्षक चुलेन्द्र कुर्रे, आरक्षक नागेश साहू, आरक्षक आकाश दुबे, आरक्षक आकाश सोनी, आरक्षक भोप सिंह साहू और आरक्षक उमाशंकर सिन्हा की विशेष भूमिका रही।

 

बालोद पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि अवैध नशीली दवाइयों के क्रय-विक्रय अथवा अन्य किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!