दल्ली राजहरा शनिवार 14 नवम्बर 2026 भोजराम साहू 9893 765541 छत्तीसगढ़ के अन्नदाताओं के जीवन में खुशहाली और आर्थिक समृद्धि लाने के संकल्प के साथ खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान की शुरुआत 15 नवंबर 2026 से हो रही है, जो 31 जनवरी 2027 तक चलेगी। इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्याम जायसवाल ने प्रदेश सरकार की किसान हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार अपने हर वादे को धरातल पर उतार रही है। पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ अधिकतम 21 क्विंटल धान ₹3,100 प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा।कम पैदावार पर भी सुरक्षित है किसानों की आय श्री जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार ने किसानों के हित में एक अत्यंत संवेदनशील निर्णय लिया है। MSP और कृषक उन्नति योजना की अंतर राशि को मिलाकर किसानों को प्रति क्विंटल ₹3,100 का पूरा भुगतान सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक कारणों से यदि किसी किसान की पैदावार कम होती है और वह 21 क्विंटल से कम धान बेच पाता है, तब भी उसे नुकसान नहीं होगा। ऐसे किसानों को उनके सत्यापित रकबे के आधार पर प्रति एकड़ ₹13,839 की पूरी सहायता राशि दी जाएगी। यह निर्णय साबित करता है कि सरकार हर परिस्थिति में किसानों के साथ खड़ी है। बिचौलियों पर लगाम, व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार श्री जायसवाल ने बताया कि इस वर्ष धान खरीदी प्रक्रिया को पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और भ्रष्टाचार-मुक्त बनाया गया है। 1. ऋण पुस्तिका की अनिवार्यता खत्म: किसानों को बार-बार दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। इस वर्ष धान बेचने के लिए ऋण पुस्तिका जरूरी नहीं है। 2. घर बैठे ऑनलाइन टोकन: किसान ‘तुंहर टोकन’ मोबाइल ऐप से घर बैठे ही धान बेचने की तारीख तय कर सकते हैं। इससे केंद्रों पर भीड़ और लंबी कतारों से मुक्ति मिलेगी। 3. बायोमेट्रिक और एग्रीस्टैक प्रणाली: सभी उपार्जन केंद्रों पर बायोमेट्रिक और एग्रीस्टैक आईडी के माध्यम से खरीदी होगी। इससे फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी और वास्तविक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। 4. केंद्रों पर ही नकद निकासी: किसानों की जरूरतों को समझते हुए खरीदी केंद्रों पर ही माइक्रो एटीएम की व्यवस्था की गई है। किसान उपज बेचने के तुरंत बाद केंद्र पर ही ₹20,000 तक नकद निकाल सकेंगे। बालोद जिले के किसानों से अपील श्री जायसवाल ने बालोद जिले के सभी किसान भाइयों से आग्रह किया कि वे इस महाअभियान का भरपूर लाभ उठाएं। धान लाने से पहले उसकी नमी की मात्रा 17% से कम अवश्य जांच लें, ताकि तौल के समय कोई परेशानी न हो। साथ ही अपने पंजीकृत रकबे और बैंक खाते की जानकारी का पूर्व सत्यापन जरूर कर लें, जिससे भुगतान सीधे खाते में समय पर पहुंच सके।उन्होंने विश्वास जताया कि प्रशासनिक तैयारियों और सरकार की स्पष्ट नीतियों के चलते इस वर्ष बालोद सहित पूरे प्रदेश में धान खरीदी का नया कीर्तिमान बनेगा।Spread the lovePost navigationबालोद पुलिस को मिली बड़ी सफलता ₹ 1,91,631 के माल सहित नशे के सौदागर गिरफ्तार , NDPS एक्ट के तहत हुई कार्रवाई । रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस पर मंत्री से तीसरी वार्ता संपन्न, तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति की ओर राह ।