दल्ली राजहरा रविवार 15 नवंबर 2026, भोज राम साहू 9893765541माधुरी रथ महामंत्री आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस के अवसर पर रायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल की महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी एवं विभागीय समस्त अधिकारियों के साथ तीसरी वार्ता संपन्न हुई।यह वार्ता काफी सकारात्मक माहौल में हुई। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी के समक्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की लंबित मांगों को विस्तार से रखा और शीघ्र निराकरण की मांग की।वार्ता में कौन-कौन शामिल हुए वार्ता में अध्यक्ष, भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ प्रदेश श्रीमती शोभा सिंह देव, प्रदेश महामंत्री श्री शंखध्वनि बनाफर जी, संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमनमती केराम, प्रदेश महामंत्री श्रीमती माधुरी रथ, संयुक्त महामंत्री श्रीमती अंजनी पटेल, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंदा राजवाड़े एवं अखिल भारतीय मंत्री, महासंघ आंगनबाड़ी श्रीमती आयशा खान शामिल हुईं। वार्ता में इन 3 मुख्य विषयों पर हुई चर्चा1. मानदेय में वृद्धि व समय पर भुगतान मध्य प्रदेश की तर्ज पर मानदेय में सम्मानजनक वृद्धि, प्रतिवर्ष 1000 रुपये का एकमुश्त कल्याण लाभ, केंद्र एवं राज्यांश सहित संपूर्ण देय राशि का हर माह समय पर एवं नियमित भुगतान, तथा विभिन्न मदों में लंबित राशि एवं पूर्व के बकाया भुगतान का तत्काल निराकरण करने की मांग रखी गई।प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि हर माह मानदेय में देरी होने से बहनों के घर का बजट बिगड़ जाता है। इसलिए भुगतान की एक निश्चित तारीख तय होनी चाहिए। 2. कर्मचारी का दर्जा एवं सामाजिक सुरक्षा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं को शासकीय कर्मचारी का दर्जा प्रदान करने की दिशा में ठोस निर्णय लेने की मांग की गई। जब तक पूर्ण कर्मचारी का दर्जा नहीं दिया जाता, तब तक उन्हें पेंशन, ग्रेच्युटी, सेवानिवृत्ति लाभ, स्वास्थ्य सुरक्षा, दुर्घटना बीमा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।3. उत्तराखंड की तर्ज पर सुपर एन्नुएशन पद पर पदोन्नति उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी रिक्त पदोन्नति पदों पर सीधी भर्ती न करके, वर्षों से सेवा दे रही अनुभवी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर पदोन्नति की प्रक्रिया शुरू की जाए। उत्तराखंड में माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 01 जून 2026 को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए थे। प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री जी को अवगत कराया कि आईसीडीएस को 50 वर्ष पूर्ण हो जाने के बाद भी आंगनबाड़ी बहनों की स्थिति जस की तस है। शासन-प्रशासन का हर कार्य ईमानदारी और जिम्मेदारी से करने वाली बहनों को अब सम्मानजनक वेतन, नियमितीकरण और सरकारी कर्मचारी का दर्जा मिलना ही चाहिए।मंत्री जी के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण निर्देश संघ ने मंत्री जी से मांग की कि तीनों मांगों पर समय-सीमा के साथ शीघ्र निर्णय लिया जाए। इस पर मंत्री जी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मंत्री जी द्वारा कार्यकर्ताओं सहायिका की 20 लाख की बीमा पर विचार जारी रखने के आदेश अधिकारियों को दिए। साथ ही रिटायरमेंट की राशि मध्य प्रदेश के तर्ज पर 125000 रुपये करने पर भी त्वरित जानकारी प्राप्त करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मानदेय वृद्धि और पदोन्नति को लेकर प्रस्ताव तैयार कर मुख्यमंत्री को भेजने का आदेश भी मंत्री द्वारा तुरंत निर्देशित किया गया।पीएफ को लेकर भी बड़ी बात कल की एक बहुत महत्वपूर्ण बात ये भी रही कि अगर सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका पीएफ के लिए अपना अंशदान करने के लिए तैयार होती हैं, तो बहुत जल्द ये लागू हो सकता है। इसके लिए दोनों डिपार्टमेंट के साथ चर्चा भी की जाएगी, ऐसा मंत्री जी के द्वारा आश्वासन दिया गया।संघ ने स्पष्ट किया कि हमारा उद्देश्य किसी प्रकार का विरोध नहीं, बल्कि सम्मानजनक सेवा शर्तें, सामाजिक सुरक्षा और आंगनबाड़ी व्यवस्था को मजबूत करना है। संघ की ओर से मंत्री जी का आभार व्यक्त किया गया कि उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस के दिन बहनों की बात को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। Spread the lovePost navigationअन्नदाताओं की समृद्धि का महापर्व: छत्तीसगढ़ में शुरू हो रही ऐतिहासिक धान खरीदी ₹3,100 प्रति क्विंटल पर मिलेगा किसानों को पूरा हक – श्याम जायसवाल