दल्ली राजहरा रविवार 15 नवंबर 2026 भोजराम साहू 9893 765541आज बालाघाट की श्राची जैन की कहानीhttps://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0033.mp4 बालाघाट क्षेत्र में बस उनका नाम ही काफी है। जब भी कहीं रंगोली की प्रदर्शनी लगी हो और बस इतना पता चले कि इसमें श्राची जैन भी हिस्सा ले रही हैं, लोग दौड़े चले आते हैं। इसका ताजा उदाहरण इस वर्ष की दीपावली में देखने को मिला। उनकी रंगोली देखने जिले के पुलिस अधीक्षक मलय जैन भी आए थे। उन्होंने भी उनकी रंगोली की बारीकियों की खूब तारीफ की।कौन हैं श्राची जैन…? पिता संजय जैन बिजनेसमैन हैं, मां श्रीमती मृदुला जैन गृहणी हैं। मूल निवास बालाघाट है। भाई संजय जैन है।उनकी शिक्षा – दादाबाड़ी स्कूल, सेंट मैरिस स्कूल एवं एम.सी.एस. स्कूल बालाघाट। 12 वीं के बाद इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ से बैचलर एंड मास्टर्स इन फाइन आर्ट्स (B.F.A. – M.F.A.) की डिग्री ली। https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0034.mp4उन्होंने बताया कि खैरागढ़ में विशेष रूप से मुझे संदीप किंडो सर का सहयोग रहा … एवं मेरे सीनियर्स का जिन्होंने मुझे समय समय पर कला की बारीकियां के संबंध में जानकारी दिया ।5 साल की उम्र से शुरू हुआ सफर रंगोली की शुरुआत उन्होंने विभिन्न पर्वों पर मां द्वारा बनाई गई रंगोली से की। जब उनकी मां रंगोली बनाती थीं, तो उनके हाथ घुमाने के तरीके और उनके बनाए गए रंगोली को देखकर धीरे-धीरे वह भी बनाना सीखती गईं।5 वर्ष की उम्र से रंगोली बनाना चालू किया, तो 14 वर्ष की उम्र तक इस कला में पारंगत हो गईं। रंगोली के साथ पेंटिंग में भी आगे बढ़ती गईं।श्राची जैन बताती हैं – “बचपन में जब मां विभिन्न त्योहारों पर रंगोली बनाती थीं, तो मैं भी उन्हें देखकर उनकी नकल किया करती थी। 5 साल की उम्र में मैं बहुत कुछ सीख गई, 14 साल की उम्र होते-होते मैं रंगोली में पूरी तरह से पारंगत हो गई थी।”शादी के बाद कला को मिला नया आसमान जैसा कि सभी बेटियों के साथ होता है, बेटियों को विदा होकर ससुराल जाना पड़ता है। वैसा ही श्राची जैन के साथ भी हुआ। शादी के बाद जब ससुराल आने का समय हुआ, तो उनको लगा कहीं मेरी कला छूट न जाए।लेकिन इनके लिए मन मांगी मुराद पूरी हो गई। पति सम्यक जैन के साथ-साथ सास श्रीमती निधि जैन और ससुर प्रशांत जैन और देवर परख जैन ने इनकी कला को आगे बढ़ाने में भरपूर मदद की।इनका काम सिर्फ रंगोली और पेंटिंग बनाना था, लेकिन उनके ससुराल परिवार ने जिस तरह इनकी कला को आगे बढ़ाने के लिए प्रदर्शनी आदि में सहयोग किया, वह वास्तव में हर कलाकार के परिवार में होना चाहिए। श्राची जैन कहती हैं – “मेरी इस कला में मेरे पति एवं परिवार का भरपूर सहयोग रहता है। मैं तो सिर्फ रंगोली बनाती हूं, लेकिन रंगोली प्रदर्शनी का पूरा आयोजन मेरे पति एवं परिवार देखते हैं। घर की जिम्मेदारी के बीच मैंने अपने सपने को कभी पीछे नहीं रखा।”दीपावली 2026 की चर्चित रंगोली – जन्म से बुढ़ापे तक, एक अनकहा सफर दीपावली 2026 में उन्होंने बालाघाट में मानव जीवन के सफर (बचपन से बुढ़ापे तक) को दर्शाती हुई एक बेहद खूबसूरत रंगोली बनाई, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0029.mp4रंगोली के संबंध में श्राची जैन कहती हैं – “एक ओर जीवन की पहली साँस लेता नन्हा शिशु, जिसकी आँखों में अनगिनत सपने हैं, तो दूसरी ओर उम्र के आखिरी पड़ाव पर खड़ा एक बुजुर्ग, जिसकी आँखों में पूरी जिंदगी की यादें हैं। इन दोनों चेहरों के बीच का सफ़र ही जीवन की सच्चाई है।”“इस रचना में सैंड ग्लास समय के साथ बदलती उम्र का प्रतीक है, घड़ी समय की निरंतर गति को दर्शाती है, पुरानी किताबें जीवन के अनुभवों और सीख को, जबकि धीरे-धीरे पिघलती मोमबत्ती जीवन की क्षण भंगुरता को। जिस तरह मोमबत्ती हमेशा नहीं जलती, उसी तरह इस संसार में कुछ भी हमेशा के लिए नहीं रहता।”“अक्सर हम आने वाले कल की चिंता में आज को जीना भूल जाते हैं, जबकि बीता हुआ समय कभी लौटकर नहीं आता। यह रचना हमें याद दिलाती है कि जीवन बहुत अनमोल है, इसलिए अपनों को समय दीजिए, अपने सपनों को जियें और हर छोटे-बड़े पल को संजोकर रखिए। क्योंकि उम्र का सफ़र कब बचपन से बुढ़ापे तक पहुँच जाता है, पता ही नहीं चलता; इसलिए ज़िंदगी को सिर्फ़ बिताइए मत, इसे खुलकर जियें।” रंगोली बनाने में कुल 60 घंटे का समय एवं समर्पण लगा। ऑपरेशन सिंदूर पर 40 फीट की रंगोलीजब उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर पर रंगोली बनाई थी, जिसकी लंबाई लगभग 40 फीट की थी, उस समय सांसद भारती पारधी, कलेक्टर मृणाल मीना जी के द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष एवं एसडीएम सोनी जी ने भी इस कला को देखकर सम्मानित किया। आचार्य विद्यासागर जी की 12 फीट की रंगोलीजब उन्होंने जबलपुर में आचार्य श्री विद्यासागर जी की 12 फीट की रंगोली बनाई थी, उसे देखने बहुत सारे लोग बालाघाट आए थे। साथ ही विभिन्न इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में इस रंगोली की फोटो और वीडियो डाला गया, तो व्यू की संख्या भी लाखों में थी। उन्होंने बताया कि आचार्य विद्यासागर जी की दूसरी बार रंगोली बनाई है। इससे पहले उन्होंने खैरागढ़ में भी रंगोली बनाई थी। जब खैरागढ़ में मैंने रंगोली बनाई, तो साक्षात आचार्य विद्यासागर जी महाराज का मुझे आशीर्वाद प्राप्त हुआ।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0030.mp4एनडीटीवी की पत्रकार ने जब उनसे प्रश्न किया कि इतनी मेहनत के बाद आप रंगोली बनाती हैं, तो इसे मिटाने के समय आपको कैसा महसूस होता है? श्राची जैन ने बस इतना कहा – “इसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। मैं रंगोली में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाना चाहती हूं।”https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0032.mp4श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर 10 घंटे की साधना जब श्री राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह अयोध्या में हो रहा था, तब अयोध्या से 760 किलोमीटर दूर बालाघाट में बैठी श्राची जैन ने अनोखे अंदाज में राम लला का स्वागत किया। एकाग्रता और अथक परिश्रम के साथ लगातार 10 घंटे समय निकालकर उन्होंने श्री राम मंदिर की एक ऐसी रंगोली बनाई, कि पूरा बालाघाट उनकी कला को देखने दौड़ पड़ा।महाभारत के श्री कृष्ण पर 55 घंटे की रंगोली श्राची जैन ने बताया कि उन्होंने महाभारत में सौरभ राज जैन द्वारा निभाए गए भगवान श्री कृष्ण के चरित्र पर आधारित रंगोली बनाई। श्री कृष्ण की रंगोली को पूरा होने में 55 घंटे लगे। आचार्य विद्यासागर और शिफू जी शौर्य भारद्वाज पर भी रंगोली बनाई है।सम्मान ही सम्मान – नगर पालिका परिषद बालाघाट के द्वारा दीपावली पर्व पर आकर्षक रंगोली के लिए आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर कलाकृति सम्मान 2022 से भारती सुरजीत सिंह ठाकुर (अध्यक्ष नगर पालिका परिषद बालाघाट) के द्वारा सम्मानित किया गया।– आर्ट कॉन्ट्रैक्टर के द्वारा ऑनलाइन वर्चुअल रंगोली कंपटीशन में सन् 2021 में प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया।– गणतंत्र दिवस के अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के द्वारा जय जवान – जय किसान किनारों के साथ भव्य रंगोली उकेरी गई, जिसे प्रथम पुरस्कार से सम्मानित है जोकिया गया।– बालाघाट स्पोर्ट्स अकादमी के द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर समापन समारोह में सन् 2025 में सम्मानित किया गया।– भिलाई (छत्तीसगढ़) के नेहरू आर्ट गैलरी सिविक सेंटर में इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के मास्टर ऑफ फाइन आर्ट्स (M.F.A.) के 18 विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पेंटिंग की समूह प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसका उद्घाटन सेल के मुख्य सतर्कता अधिकारी विनीत पांडे ने किया था।देश से विदेश तक श्राची जैन की रंगोली और पेंटिंग की प्रदर्शनी अब तक विभिन्न शहरों में आयोजित हो चुकी है, जिसमें गोवा, पुणे में तीन बार एवं विदेश मॉरीशस में भी आयोजन प्रदर्शनी लग चुकी है, जहां देश में तो तारीफ मिलती ही है, विदेश में भी शाबाशी मिली। टाइम्स नाउ समाचार चैनल नई दुनिया के साथ-साथ विभिन्न पत्र पत्रिकाओं के द्वारा भी उनकी रंगोली प्रदर्शनी को सराहा गया। साथ ही कई समाचार पत्रों में भी विशेष तौर पर रंगोली की तारीफ की गई।नई पीढ़ी को दे रही हैं प्रेरणा श्राची जैन ने बताया कि मां को आदर्श और गुरु मानकर उनके द्वारा बनाई गई रंगोली को देखकर मैंने सीखी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में बालाघाट में कलाघाट आर्ट स्टूडियो शुरू किया है। वहां मैं छात्रों को पढ़ाती हूं और कार्यशाला आयोजित करती हूं। मैं आगामी कलाकारों को प्रेरित करना चाहती हूं। हाल ही में पुणे में चुनिंदा चित्रों का भी प्रदर्शन किया गया है, जहां चित्रों को देखकर लोगों ने खूब तारीफ की।अभी वर्तमान में पिछले 12 वर्षों से वे पेशेवर तौर पर रंगोली और पेंटिंग को ले रही हैं तथा विभिन्न ऑनलाइन एवं ऑफलाइन क्लास लेकर कई लोगों को इस क्षेत्र में प्रशिक्षण दे रही हैं। बालाघाट में दीपावली के समय रंगोली कलाकारों के द्वारा प्रत्येक वर्ष प्रदर्शनी लगाई जाती है, जिसे देखने के लिए विभिन्न प्रशासनिक पदाधिकारी गण आते हैं। इसके अलावा रंगोली प्रदर्शनी को देखने के लिए गोंदिया, जबलपुर, सिवनी, ब्यावरा जैसे बड़े शहरों के अलावा कई जगह से भी लोग रंगोली देखने बालाघाट आते हैं।कलाकार का पताकलाघाट आर्ट स्टूडियो – स्टाइलिस्ट होम, महाराणा प्रताप चौक, नोवेल्टी हाउस गली के सामने, बालाघाट।कैनवास पेंटिंग, पोर्ट्रेट, कस्टमाइज्ड नेम प्लेट के साथ-साथ ऑनलाइन और ऑफलाइन रंगोली एवं पेंटिंग वर्कशॉप भी चलाती हैं।Instagram – shrachi._j… ऑनलाइन क्लास के लिए क्या करें ।यदि कोई विद्यार्थी ऑनलाइन ड्रॉइंग क्लासेस या रंगोली क्लासेस जॉइन करना चाहते हैं, वे Instagram और WhatsApp Status पर अपडेटेड रहें। क्लासेस से जुड़ी सभी नई जानकारियाँ, बैच और रजिस्ट्रेशन अपडेट्स मैं इन्हीं प्लेटफॉर्म्स पर साझा करती रहती हूँ। आप सीधे उनके मोबाइल नंबर ( 8827374748 ) से संपर्क कर सकते हैं।https://hamaradallirajhara.in/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261115-WA0033-1.mp4 रंगोली की महारथी कहें या जादूगर – बालाघाट की श्राची जैन, जो सिर्फ नाम ही काफी है।सात्विक परिवार की बेटी और बहू श्राची जैन की कला में धर्म के अनुरूप मार्मिकता झलकती है। सीखने की कोई उम्र नहीं होती! कला हो या कोई भी नया हुनर, उसे किसी भी उम्र में सीखा जा सकता है। इसलिए बस इतना कहना चाहूँगी कि जब जीवन मिला है, तो इसे नई-नई चीज़ें सीखने, नए अनुभव लेने और कुछ नया करने में लगाइए।खुद को कभी सीखने से मत रोकिए। मैं खुद भी आज सीख रही हूँ और आगे भी सीखती रहूँगी, क्योंकि मेरा मानना है कि सीखने का कोई अंत नहीं होता। एक कलाकार के रूप में मैं आज भी एक विद्यार्थी हूँ और हमेशा रहना चाहूँगी।आज संडे मेगा स्टोरी में उनकी कला का सम्मान करते हुए बस इतना ही। यदि आपके पास भी ऐसी कोई कहानी हो, तो अवश्य हमें बताएं, ताकि उन्हें अन्य लोगों त5क भी पहुंचाया जा सके। हमारा संडे मेगा स्टोरी की कहानी पूर्णतः निःशुल्क है।धन्यवाद।भोजराम साहूसंपादक – हमारा दल्ली राजहरा, निष्पक्ष समाचार चैनलदल्ली राजहरा, जिला बालोद, छत्तीसगढ़ – 98937 65541Spread the lovePost navigationरायपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका दिवस पर मंत्री से तीसरी वार्ता संपन्न, तीन प्रमुख मांगों पर बनी सहमति की ओर राह ।