जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023ः कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी

29 अप्रैल को होगी चयन परीक्षा

कवर्धा, 03 जनवरी 2023। जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा वर्ष 2023 कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीयन प्रारंभ हो चुका है। ऑनलाइन पंजीयन की अंतिम तिथि 31 जनवरी निर्धारित की गई है। चयन परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। चयन परीक्षा वर्ष 2022-23 में सभी सरकारी और गैर सरकारी प्रायमरी विद्यालयों की कक्षा पांचवी कक्षा में अध्यनरत् कबीरधाम जिले के निवासी ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। विद्यार्थियों की जन्मतिथि 01 मई 2011 से 30 अप्रैल 2013 के बीच (दोनो तिथि शामिल) होना अनिवार्य है।
जवाहर नवोदय विद्यालय उडियाकला के प्राचार्य श्री प्रभाकर झा ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कलेक्टर एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति श्री जनमेजय महोबे को पत्र के माध्यम से गत् वर्ष से अधिक पंजीयन कराने जिलाशिक्षा अधिकारी को निर्देशित करने का आग्रह किया है। ताकि जिले में अध्ययनरत कक्षा पांचवी के समस्त विद्यार्थी अंतिम तिथि से पूर्व ऑनलाइन फॉर्म भर सके एवं पंजीयन के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

Spread the love
News Desk

By News Desk

hamaradallirajhara.in "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

error: Content is protected !!