दल्ली राजहरा

बुधवार 29 जनवरी 2025

भोजराम साहू 9893765541

 

राजहरा खदान प्रशासनिक भवन में महाप्रबंधक प्रभारी जयप्रकाश के द्वारा झंडा रोहण किया गया l इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित अधिकारी एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे स्वतंत्र गणराज्य का दूसरा राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस संविधान का प्रतीक है l आज ही के दिन 26 जनवरी 1950 को देश को सुचारू रूप से चलाने के लिए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की अगुवाई में एक कानून बना था l जिसे 26 जनवरी 1950 को भारतीय संविधान के रूप में लागू किया गया l कानून हमें हमारे राष्ट्र के प्रति प्रेम और कर्तव्य को दर्शाता है l

 

हमारा संविधान देश में धर्मनिरपेक्षता एकता और अखंडता का प्रतीक है l हमें राष्ट्र के प्रति इसी तरह समर्पित रहना है l जिस तरह हम अपने कार्य के समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करते हैं l आज हमारा भिलाई स्टील प्लांट दिन प्रतिदिन नए मुकाम को छू रहा है l 1 मिलिट्रीक टन के लक्ष्य को पार करते हुए मेट्रिक टन तक पहुंच गया है lयह सब आप लोगों की एकजुटता और मेहनत का नतीजा है l भिलाई स्टील प्लांट विश्व में एक सबसे बेहतरीन स्टील निर्माता के रूप में अपना पहचान बना चुका है l जो हमारे लिए दल्ली राजहरा के खदानों से निकलने वाले उच्च क्वालिटी के लौह अयस्क के कारण संभव हुआ है l मैं आप सभी से यही उम्मीद करता हूं कि अपने कार्य में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए हुए उच्च क्वालिटी का लौह अयस्क भिलाई स्टील प्लांट में भेजने में हमारा सहयोग करें जिससे हमारा साथ बना रहे और विश्व स्तर पर भारत का झंडा लहराता रहे l कार्यक्रम का संचालन संतराम साहू श्रम कल्याण अधिकारी ने किया एवं आभार प्रदर्शन के शशांक राव सहायक प्रबंधक कर्मी द्वारा किया गयाध्वजारोहण पर बिपिन कुमार महाप्रबंधक एम एंड एस ,एस आर बास्के महाप्रबंधक प्लांट, राकेश सिंह खदान प्रबंधक,अमित सिन्हा,अजय चतुर्वेदी,सौरभ कुमार,राकेश ठाकुर, एस एस रघुवंशी,कामरेड ज्ञानेन्द्र सिंह एवं अन्य अधिकारी,कर्मचारी उपस्थित थे।

,

Spread the love
Bhojram Sahu

By Bhojram Sahu

प्रधान संपादक "हमारा दल्ली राजहरा: एक निष्पक्ष समाचार चैनल"

You missed

error: Content is protected !!